एमपी गबज है…भोपाल में गधे के नाम से नर्सिंग रजिस्ट्रेशन, टीटी नगर पुलिस ने की जांच शुरू

मध्य प्रदेश के राजधानी भोपाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. भोपाल में गधे के नाम से नर्सिंग रजिस्ट्रेशन होने की शिकायत मिली है. इ
Bhopal News

फाइल फोटो

मध्य प्रदेश के राजधानी भोपाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. भोपाल में गधे के नाम से नर्सिंग रजिस्ट्रेशन होने की शिकायत मिली है. इस खबर ने मध्य प्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल की कार्यप्रणाली कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और शिकायतकर्ता एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार और नर्सिंग काउंसिल के अधिकारियों को नोटिस किया है.

पुलिस ने सभी को बयान दर्ज कराने का नोटिस दिया

पुलिस द्वारा जारी किए गए इस नोटिस के अनुसार, इन सभी को अपने-अपने बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है. इस मामले की शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जरूरी दस्तावेजों और पात्रता का सत्यापन किए बिना नर्सिंग रजिस्ट्रेशन प्रमाण-पत्र जारी किए गए. पुलिस ने शिकायत के संबंध में संबंधित लोगों को बयान दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं.

उच्च स्तरीय जांच की मांग

एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने शिकायत में मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया है कि यदि बिना शैक्षणिक योग्यता, प्रशिक्षण और जरूरी दस्तावेजों के सत्यापन के रजिस्ट्रेशन जारी किए गए हैं तो यह गंभीर अनियमितता है.

27 नवंबर को ही बयान दर्ज करने का अनुरोध

रवि परमार का कहना है कि वह पिछले तीन साल से प्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता, निरीक्षण, प्रवेश और रजिस्ट्रेशन व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों को लेकर आवाज उठा रहे हैं. इतना ही नहीं परमार ने पुलिस जांच में सहयोग की बात कही है. उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से 29 नवंबर को उपस्थित नहीं हो पाने की जानकारी देते हुए 27 नवंबर को ही बयान दर्ज करने का अनुरोध किया है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें