दिवाली-छठ पर MP के यात्रियों को बड़ी राहत, भोपाल रेल मंडल से गुजरेंगी 24 ट्रेनें, यूपी-बिहार जाना होगा आसान

Bhopal Zone 24 Special Train: दिवाली और छठ के मौके पर भारतीय रेल ने 24 स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. ये ट्रेनें भोपाल रेल मंडल से गुजरेंगी. यूपी और बिहार जाएंगी. इससे हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा.
Train

ट्रेन (File Photo)

Bhopal Zone 24 Special Train: दिवाली और छठ के अवसर पर बड़ी संख्या में यात्री एक से दूसरे शहर की यात्रा करते हैं. इस वजह से ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता कम हो जाती है. इस वजह से लोगों को रिजर्वेशन कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. लंबी वेटिंग से बचने के लिए भारतीय रेलवे ने नवंबर महीने में 24 स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. इसका शेड्यूल जारी किया गया है.

किन शहरों से गुजरेंगी ट्रेनें?

ट्रेनें पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के अलग-अलग स्टेशनों से होकर गुजरेंगी. इनमें भोपाल जंक्शन, रानी कमलापति, इटारसी जंक्शन, बीना, विदिशा, नर्मदापुरम, गुना, खिरकिया और शिवपुरी रेलवे स्टेशन शामिल हैं. इन ट्रेनों से यात्रियों को पुणे, मुंबई, गोरखपुर, दानापुर, रीवा, बनारस, गाजीपुर, सुल्तानपुर, रांची, अजमेर, जोधपुर और प्रयागराज समेत कई शहरों तक पहुंचने के लिए विकल्प मिल जाएंगे.

कौन-कौन सी ट्रेन शामिल हैं?

इनमें रानी कमलापति–दानापुर (ट्रेन संख्या 01667/01668), रानी कमलापति–रीवा (ट्रेन संख्या 02191/02192), लोकमान्य तिलक टर्मिनस–मऊ (01123/01124), पुणे–गोरखपुर (01415/01416), लोकमान्य तिलक टर्मिनस–गोरखपुर (01079/01080), हडपसर–गाजीपुर सिटी (01431/01432), लोकमान्य तिलक टर्मिनस–बनारस (01051/01052), सुल्तानपुर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस (04212/04211), अजमेर–रांची (09619/09620), जोधपुर–चेन्नई बीच (04815/04816),उधना–प्रयागराज (04106/04105) और बांद्रा टर्मिनस–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (02200/02199) स्पेशल ट्रेन शामिल हैं.

कब तक संचालित होंगी ट्रेनें?

  • इन ट्रेनों के चलने से त्योहारों पर उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए सफर आसान और सुविधाजनक होने वाला है.
  • अलग-अलग रूट्स पर चलने वाली ये ट्रेनें 6 नवंबर से 30 नवंबर तक संचालित होंगी.
  • कुछ ट्रेनें जहां सप्ताह में एक या दो संचालित होंगी.
  • रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल ट्रेन 6, 9, 13 और 16 नवंबर को चलेगी.
  • रानी कमलापति-रीवा स्पेशल 7, 8, 14 और 15 नवंबर को संचालित होगी.
  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ 6, 8, 13, 15 और 20 नवंबर को चलेगी.
  • पुणे-गोरखपुर ट्रेन 6 से 16 नवंबर तक संचालित की जाएगी.

ज़रूर पढ़ें