रिटायर्ड IAS हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार; 1 महीने से पुलिस को दे रहा था चकमा, कहा- व्यवहार अच्छा नहीं था, इसलिए मारा

भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में आरोपी वरुण कुमार का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया है.
bhopal retired ias murder case

पकड़ा गया आरोपी

भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में आरोपी वरुण कुमार का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया है. पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश करने के दौरान आरोपी वरुण कुमार के पैर में गोली लगी, इसके बाद उसे इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस आरोपी को बीते एक महीने से देश के अलग-अलग राज्यों में तलाश रही थी.

अलग-अलग शहरों में भागता रहा आरोपी

आरोपी कभी दिल्ली तो कभी मथुरा फिर आगरा, ऋषिकेश भागता फिर रहा था. पुलिस भी आरोपी के पीछे लगातार शहरों में दबिश दे रही थी लेकिन हर बार आरोपी पुलिस की टीम को चकमा देकर फरार हो जाता. आखिरकार उसे यूपी के आगरा से गिरफ्तार कर लिया गया है.

हत्या की और फोन लेकर आरोपी फरार

आरोपी पूर्व IAS राकेश अग्रवाल की हत्या कर और उनका फोन लेकर भाग गया था. जानकारी के मुताबिक आरोपी हत्या के बाद पहले ग्वालियर फिर आगरा और मथुरा, दिल्ली की ओर भागा, इसके बाद हरिद्वार-पठानकोट फिर कुल्लू मनाली और दिल्ली. ऐसे करते हुए आरोपी एक शहर में कुछ दिन रुककर जगह बदल देता था जिससे पुलिस को उस तक पहुंचने में और कठिनाई का सामना करना पड़ता था.

10-12 टीमें आरोपी के पीछे

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की 10-12 टीमें लगाई गई थीं. शुरुआत में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला, आगरा में पुलिस की टीम डटी रही और 3 नवंबर की सुबह 5 बजे पुलिस का वेपन छीनकर भागने की कोशिश की, तभी पुलिस ने साहस का परिचय दिया और आरोपी को दबोच लिया. ग्वालियर, आगरा, मथुरा, वृंदावन में पुलिस की टीमों ने वेशभूषा बदलकर रेकी की.

2500 से अधिक कैमरों की तलाशी

मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड और कर्नाटक समेत 09 राज्यों में पुलिस ने 2500 से अधिक कैमरों में आरोपी की छानबीन की. एक सैकड़ा से अधिक संदेहियों और आरोपी वरुण के रिश्तेदारों से पूछताछ की गई. पुलिस द्वारा आईएएस के हत्यारे वरुण वाल्मीकि पर 50,000 रुपये का इनाम रखा गया था.

आईएएस का नौकर था आरोपी

बता दें कि आरोपी आईएएस राकेश अग्रवाल के घर पर नौकर था. उसे वर्मा होम हेल्थ केयर और हाउस कीपिंग के माध्यम से रखा गया था. पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि रिटायर्ड आईएएस का व्यवहार अच्छा नहीं था इसीलिए गुस्से में आकर हत्या कर दी.

ये भी पढ़ें: देवास कांड से पहले भी गई है पुलिसकर्मियों की जान, मुरैना से लेकर शहडोल तक तस्करों का कहर

ज़रूर पढ़ें