Bhopal: पूर्व मंत्री दीपक जोशी के ‘मूंगफली’ विवाद में नया ट्विस्ट, दूसरी पत्नी ने लगाए चुनावी फंडिग के आरोप

Bhopal: मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री दीपक जोशी और उनकी शादी से जुड़ा विवाद अब केवल सोशल मीडिया ट्रोलिंग या 'मूंगफली' जैसे बयानों तक सीमित नहीं रहा.
Deepak Joshi

पूर्व मंत्री दीपक जोशी

Bhopal: मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री दीपक जोशी और उनकी शादी से जुड़ा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. ये मामला सोशल मीडिया ट्रोलिंग या ‘मूंगफली’ जैसे बयानों तक सीमित नहीं रहा. अब इस पारिवारिक मामले में चुनावी फंडिंग और हनी ट्रैप जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं. जिससे लोगों की इस मामले के लेकर चर्चा और बढ़ गई है.

शिखा जोशी का आरोप

हाल ही में दीपक जोशी और उनकी कथित तीसरी पत्नी पल्लवी राज सक्सेना ने भोपाल के शाहपुरा थाने में शिखा जोशी के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया था. इस शिकायत में पुलिस को बताया गया था कि कथित दूसरी पत्नी शिखा जोशी ने एक व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई है. उन्होंने शिखा जोशी पर मानहानि का आरोप लगया था.

अब इस मामले में शिखा जोशी ने भी पलटवार किया है. दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए शिखा जोशी ने पूर्व मंत्री सिखा जोशी के खिलाफ कई खुलासे किए हैं. शिखा ने दीपक जोशी पर वित्तीय और मानसिक शोषण के भी आरोप लगाए हैं. उन्होंने बताया है कि 2016 में दीपक जोशी ने पहली पत्नी से तलाक की झूठी बात कहकर उन्हें धोखा दिया.

शिखा जोशी ने कहा…

शिखा ने कहा ‘दीपक जोशी चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं थी. भाजपा ने तो इसका टिकट भी काट दिया था. जब इस व्यक्ति को कांग्रेस से खातेगांव विधानसभा का टिकट मिला, तो इनके पास चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं थे. चुनाव की फंडिग जुटाने के दीपक जोशी ने मुझ पर दवाब बनाया और मेरा मकान बिकवा दिया.’

शिखा जोशी ने ये भी दावा किया है कि मेरे पास दीपक जोशी की वॉइस रिकॉर्डिंग है जिसमें उन्होंने खुद स्वीकार किया है ये चुनाव मै केवल और केवल तुम्हारी वजह से ही लड़ पा रहा हूं.

ये भी पढे़ं: MP News: बीजेपी की 106 सदस्यीय कार्यसमिति घोषित, 41 आमंत्रित सदस्य शामिल

ज़रूर पढ़ें