NSUI ने ABVP को राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का दिया न्योता, कहा- ये गैर राजनीतिक कार्यक्रम है

MP News: NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार का कहना है कि इंदौर में हो रहा राहुल गांधी का कार्यक्रम पूरी तरह गैर-राजनीतिक है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य स्टूडेंट्स और युवाओं की आवाज को सामने लाना है. शिक्षा, रोजगार आदि मुद्दे इस कार्यक्रम के जरिए उठाए जाएंगे.
indore Rahul Gandhi Chhatron Ki Goonj program NSUI invites ABVP

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए NSUI ने ABVP को दिया आमंत्रण

MP News: इंदौर में 19 सितंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम होने जा रहा है. इसके लिए पार्टी ने जमकर तैयारियां की हैं. छात्रों, नेताओं और अन्य लोगों इस कार्यक्रम से जोड़ने के लिए न्योता दिया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा सके. इसी क्रम में NSUI कार्यकर्ता बुधवार (16 सितंबर) को भोपाल स्थित ABVP स्थित ऑफिस पहुंचे और राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया.

अब तक हुए 2 लाख रजिस्ट्रेशन

इंदौर के रीजनल पार्क के पास ‘भारत जोड़ो मैदान’ में 19 सितंबर को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित करने वाले हैं. लंबी जद्दोजहद के बाद प्रोग्राम करने की अनुमति मिल गई है. इसके लिए कांग्रेस ने 10 लाख रुपये की फीस जमा कराई है. कार्यक्रम स्थल के लिए कई सारी अनुमतियां लेनी बाकी है. इसमें साउंड सिस्टम के लिए अनुमति लेना भी अनिवार्य है. इसके साथ तय तारीख से पहले या बाद में जमीन का इस्तेमाल किया गया तो लीज रेंट देना होगा.

‘गैर राजनीतिक कार्यक्रम’

NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार का कहना है कि इंदौर में हो रहा राहुल गांधी का कार्यक्रम पूरी तरह गैर-राजनीतिक है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य स्टूडेंट्स और युवाओं की आवाज को सामने लाना है. शिक्षा, रोजगार आदि मुद्दे इस कार्यक्रम के जरिए उठाए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: Nitin Nabin MP Visit: नितिन नवीन का एमपी दौरा, इंदौर-उज्जैन के कार्यक्रमों में होंगे शामिल, ये है मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम

कैलाश विजयवर्गीय ने कसा तंज

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी के कार्यक्रम पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि उनका इंदौर आना बीजेपी के लिए अच्छा होता है. वहीं, कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि राहुल गांधी का पद संवैधानिक है. लोकतांत्रिक व्यवस्था में पीएम के बाद अहम पदों में से एक है. उनके कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन का रुख बेहद खराब और निराशाजनक रहा.

ज़रूर पढ़ें