लाडली बहनों के लिए खुशखबरी, सरकार दोबारा खोलेगी पोर्टल, जुड़ेंगे नए लाभार्थियों के नाम

Ladli Behna Scheme Update: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भविष्य में लाडली बहना योजना से बची हुई महिलाओं के नाम जोड़ने की घोषणा की है. सीएम ने अधिकारियों को इसके संबंध में निर्देश भी दे दिए हैं.
Ladli Behna Yojana

लाड़ली बहना योजना

Ladli Behna Registration Portal: मध्यप्रदेश की प्रभावशाली योजना में से एक लाडली बहना योजना से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. खबर योजना से वंचित रह गई महिलाओं से जुड़ी है. दरअसल, मोहन सरकार बहुत जल्द योजना के पोर्टल को फिर से खोलने जा रही है. इससे छूटी हुईं पात्र महिलाएं अपना-अपना नाम जोड़ सकेंगी.

क्या बोले मोहन सरकार के मंत्री?

स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने भी इस खबर को लेकर खुशी जताई है. मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निकट भविष्य में लाडली बहना योजना से बची हुई महिलाओं के नाम जोड़ने की घोषणा की है. सीएम ने अधिकारियों को इसके संबंध में निर्देश भी दे दिए हैं. सीएम ने कहा है कि, प्रदेश में उन महिलाओं का आंकलन करें, जो किसी कारणवश योजना से छूट गई हैं.कितनी महिलाएं बची हुई हैं, इसका आंतरिक सर्वे करने के लिए कहा गया है.

Bus Ticket Booking App: MP में भी रेलवे की तरह मोबाइल से बुक होगी बस टिकट, सरकार जल्द लॉन्च करेगी नया ऐप

कब खुलेगा पोर्टल?

पोर्टल कब खोले जाएंगे इसे लेकर कोई अपडेट अभी तक सामने नहीं आई है. फिलहाल अधिकारियों द्वारा आंकलन किया जा रहा है. इसके बाद ही पोर्टल खोले जाने की आधिकारिक घोषणा की जाएगी. सीएम ने पोर्टल को दोबारा खोलने के लिए अधिकारियों को जल्द से जल्द अपडेट करने के निर्देश दिए हैं.

अब तक 40 किस्त जारी गई

लाडली बहना योजना की अब तक 40 किस्त जारी हो चुकी हैं. सीएम मोहन यादव ने 13 सितंबर 2026 को आगर मालवा जिले में 40 किस्त जारी की थी. 1 करोड़ 25 लाख 10 हजार 150 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,835 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे.

ज़रूर पढ़ें