एमपी राज्यसभा चुनाव: राजकुमार लोहानी का नामांकन रद्द, कांग्रेस ने किया था समर्थन
कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राजकुमार लोहानी
मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी राजकुमार लोहानी का तगड़ा झटका लगा लगा है. चुनाव आयोग ने उनका नामांकन रद्द कर दिया है. आयोग द्वारा नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) के दौरान कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार लोहानी का नामांकन रद्द किया गया है. प्रत्याशी राजकुमार लोहानी का चुनावी दौड़ से बाहर होने से प्रदेश में राजनीतिक समीकरणों में बड़ा उलट फेर देखने को मिल रहा है.
जरूरी दस्तावेज नहीं किए गए थे जमा
चुनाव आयोग ने जांच पड़ताल में पाया कि राजकुमार लोहानी के नामांकन फॉर्म के साथ निर्वाचन आयोग द्वारा अनिवार्य किया गया शपथ प्रमाण पत्र ‘फॉर्म 26’ संलग्न नहीं था. चुनाव दिशानिर्देशों के मुताबिक, आवश्यक वैधानिक दस्तावेज पूरे न पाए जाने पर रिटर्निंग ऑफिसर ने नियमानुसार यह सख्त कदम उठाया है.
2 नवंवर को किया था नामांकन
सोमवार, 2 नवंबर को भोपाल में कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी ने विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था. इस दौरान उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे और कांग्रेस के अन्य विधायक भी उनके साथ मौजूद रहे. हेमंत कटारे ने राजकुमार लोहानी के नामांकन में प्रस्तावक की भूमिका निभाई. बीजेपी ने इस सीट से केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार लोहानी को समर्थन दिया है.
सयन्ना का भी नामांकन रद्द
राजकुमार लोहानी के साथ ही 50 से ज्यादा चुनाव लड़ चुके तेलंगाना के हैदराबाद से भोपाल पहुंचे सयन्ना का भी नामांकन रद्द कर दिया गया है. वे अब तक पांच बार लोकसभा, आठ बार विधानसभा और छह बार विधान परिषद का चुनाव लड़ चुके हैं. इसके अलावा 10 से 12 बार राज्यसभा के लिए भी प्रयास कर चुके हैं. उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में भी अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें-जबलपुर जिला अस्पताल में बड़ा एक्शन! OPD से गायब मिले डॉक्टर्स, सात को थमाया कारण बताओ नोटिस