MP Holiday Calendar 2027: एमपी के सरकारी कर्मचारियों की मौज, नए साल 2027 में मिलेंगी 121 छुट्टियां

Madhya Pradesh Government Holidays 2027: नया साल यानी 2027 मध्य प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए बहुत खास रहने वाला है. बता दें कि एमपी सरकार ने हाल ही में साल 2027 का हॉलिडे कैलेंडर जारी किया है, जिसमें सरकारी कर्मचारियों को पूरे साल में कुल 121 दिनों की छुट्टियां मिलने वाली हैं.
MP Holiday Calendar

एमपी के सरकारी कर्मचारियों की मौज

Madhya Pradesh Holiday Calendar 2027: नए साल 2027 आने में अब कुछ ही वक्त रह गया है. साल 2026 के खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं, इसके बाद नए साल 2027 की शुरुआत होगी. नया साल यानी 2027 मध्य प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए बहुत खास रहने वाला है. बता दें कि एमपी सरकार ने हाल ही में साल 2027 का हॉलिडे कैलेंडर जारी किया है, जिसमें सरकारी कर्मचारियों को पूरे साल में कुल 121 दिनों की छुट्टियां मिलने वाली हैं. साल भर में 365 दिन होते हैं और इसमें से सरकारी कर्मचारियों को सिर्फ 244 दिन ही काम करना होगा, बाकी के 121 दिन राज्य के सभी सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे.

मार्च में मिलेगा 9 दिन का लंबा ब्रेक

साल 2027 में मार्च के महीने में छुट्टियों का सबसे बढ़िया मौका मिलेगा. 20 मार्च से लेकर 28 मार्च तक लगातार 9 दिन की छुट्टी बन सकती है. इस दौरान 20 और 21 मार्च को शनिवार-रविवार पड़ रहा है. वहीं 22 मार्च को होली और 26 मार्च को गुड फ्राइडे है. इसकी बाद 27 और 28 मार्च को फिर शनिवार-रविवार आ जाएगा. अगर कर्मचारी 23 और 25 मार्च की छुट्टी ले लेते हैं, तो उन्हें पूरे 9 दिन का लंबा ब्रेक मिल जाएगा.

अप्रैल में छुट्टियों की लंबी लिस्ट

नए साल 2027 में अप्रैल का महीना भी सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा. इस महीने में दो बार लंबी छुट्टी लेने का मौका मिलेगा. पहले हफ्ते में गुड़ी पड़वा और चेटीचंड के साथ सिर्फ एक दिन की छुट्टी लेने पर 5 दिन का ब्रेक बन जाएगा. वहीं महीने के बीच में अंबेडकर जयंती, रामनवमी और महावीर जयंती के बीच सिर्फ एक दिन की छुट्टी लेने पर 6 दिन की लंबी छुट्टी का मजा लिया जा सकेगा.

वीकेंड पर पड़ेंगे दो बड़े त्योहार

साल 2027 में दो बड़े राष्ट्रीय और धार्मिक पर्व वीकेंड पर पड़ेंगे. 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस रविवार को मनाया जाएगा. वहीं दशहरा 9 अक्टूबर को शनिवार को पड़ेगा. इस वजह से इन दोनों त्योहारों पर कर्मचारियों को अलग से कोई अतिरिक्त छुट्टी नहीं मिल पाएगी.

📺 Vistaar News Live TV