Bhopal: 3 साल का इंतजार खत्म! 26 जुलाई को होगा निशातपुरा स्‍टेशन का लोकार्पण, तीन ट्रेनों के संचालन से शुरू होगी यात्रा

Bhopal News: 26 जुलाई को निशातपुरा रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया जाएगा. इसके साथ ही स्टेशन से तीन ट्रेनों का संचालन भी शुरू किया जाएगा.
Nishatpura Railway Station, Bhopal

निशातपुरा रेलवे स्‍टेशन भोपाल

Bhopal News: राजधानी भोपाल का निशातपुरा रेलवे स्‍टेशन लंबे समय के इंतजार के बाद अब यात्रियों के लिए खुलने जा रहा है. 26 जुलाई को निशातपुरा रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया जाएगा. इसके साथ ही स्टेशन से तीन ट्रेनों का संचालन भी शुरू किया जाएगा. इस संबंध में भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने रेल मंत्री से मुलाकात की.

3 लाख लोगों काे मिलेगा लाभ

निशातपुरा रेलवे स्टेशन के शुरू होने से निशातपुरा, करोंद, रायसेन रोड और आसपास के क्षेत्रों के करीब 3 लाख लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा.
नए रेलवे स्टेशन के शुरू होने के बाद यात्रियों की भोपाल मुख्य रेलवे स्टेशन पर निर्भरता कम होगी. इससे यात्रियों का सफर अधिक सुविधाजनक, सुगम और समय की दृष्टि से भी बेहतर हो सकेगा.

खबर को अपडेट किया जा रहा है…

ज़रूर पढ़ें