Bhopal: 3 साल का इंतजार खत्म! 26 जुलाई को होगा निशातपुरा स्‍टेशन का लोकार्पण, तीन ट्रेनों के संचालन से शुरू होगी यात्रा

Bhopal News: 26 जुलाई को निशातपुरा रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया जाएगा. इसके साथ ही स्टेशन से तीन ट्रेनों का संचालन भी शुरू किया जाएगा.
Nishatpura Railway Station, Bhopal

निशातपुरा रेलवे स्‍टेशन भोपाल

Bhopal News: राजधानी भोपाल का निशातपुरा रेलवे स्‍टेशन लंबे समय के इंतजार के बाद अब यात्रियों के लिए खुलने जा रहा है. 26 जुलाई को निशातपुरा रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया जाएगा. इसके साथ ही स्टेशन से तीन ट्रेनों का संचालन भी शुरू किया जाएगा. इस संबंध में भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने रेल मंत्री से मुलाकात की.

3 लाख लोगों काे मिलेगा लाभ

निशातपुरा रेलवे स्टेशन के शुरू होने से निशातपुरा, करोंद, रायसेन रोड और आसपास के क्षेत्रों के करीब 3 लाख लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा. नए रेलवे स्टेशन के शुरू होने के बाद यात्रियों की भोपाल मुख्य रेलवे स्टेशन पर निर्भरता कम होगी. इससे यात्रियों का सफर अधिक सुविधाजनक, सुगम और समय की दृष्टि से भी बेहतर हो सकेगा. हालांकि, लंबे इंतजार के बाद भी स्टेशन से नियमित सेवाएं शुरू नहीं होने से लोगों में निराशा भी बनी हुई थी.

2023 में बनकर तैयार हुआ निशातपुरा रेलवे स्‍टेशन

निशातपुरा रेलवे स्टेशन जून 2023 में बनकर तैयार हो गया था. यहां प्लेटफॉर्म, लिफ्ट, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय, सीसीटीवी कैमरे, आधुनिक लाइटिंग समेत यात्रियों के लिए जरूरी सभी सुविधाएं मौजूद हैं. इसके बावजूद अब तक यहां से नियमित ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो सका है. नतीजतन दिन के समय स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहता है. लंबे समय से उपयोग में नहीं आने के कारण स्थानीय स्तर पर इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी होने लगी थी.

17 जुलाई को हुआ एमपी के 13 स्‍टेशनों का उद्घाटन

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को देशभर के कई नए और पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के 13 रेलवे स्टेशनों को शामिल किया गया था, लेकिन निशातपुरा रेलवे स्टेशन को इस सूची में जगह नहीं मिल सकी थी.

ये भी पढे़ं- Bhopal: करोड़ों का खर्च, चमचमाता प्लेटफॉर्म, फिर भी धूल फांक रहा निशातपुरा स्टेशन, 3 साल से नहीं रुकी कोई ट्रेन

ज़रूर पढ़ें