14 साल तक IAS बनकर ठगे करोड़ों, Bhopal से 12वीं पास रामानुज गुर्जर गिरफ्तार

14-Year Fraud Busted: करीब 14 साल बाद 12वीं पास रामानुज के खिलाफ भोपाल में अपराध का नया केस दर्ज कराया गया. जिसमें कहा गया कि उसने परिचित का आर्म्स लाइसेंस बनवाने के नाम पर करीब 7 लाख रुपये ठग लिए. तमाम शिकायतों के बाद से उसे गिरफ्तार कर लिया है, गांधीनगर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है.
ramanuj gurjar

रामानुज गुर्जर

Bhopal Fake IAS Arrested: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. राजधानी से फर्जी IAS की गिरफ्तारी से हड़कंप मच गया है. 12वीं पास शातिर घोटालेबाज रामानुज गुर्जर को पुलिस की टीम ने कब्जे में ले लिया है. शातिर जालसाज पिछले 14 सालों से लोगों को ठगी का शिकार बनाता आ रहा था.

अलग-अलग थानों में 10 से ज्यादा शिकायतें

रामानुज गुर्जर माने इस खेल का आदि हो चुका था. खुद को IAS बताकर तो कभी खुद को पीएम कार्यालय में पदस्थ बताकर लोगों से करोड़ों की ठगी करता था. उसने सरपंचों और वकीलों को निशाना बनाया था. रामानुज के खिलाफ 10 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं हैं, जिनमें कुल मिलाकर करोड़ों रुपये ठगने का आरोप लगा है. हालांकि, कई मामलों की जांच जारी है.

करीब 14 साल बाद 12वीं पास रामानुज के खिलाफ भोपाल में अपराध का नया केस दर्ज कराया गया. जिसमें कहा गया कि उसने परिचित का आर्म्स लाइसेंस बनवाने के नाम पर करीब 7 लाख रुपये ठग लिए. तमाम शिकायतों के बाद से उसे गिरफ्तार कर लिया है, गांधीनगर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है.

जेल भी जा चुका है आरोपी

हैरानी की बात तो यह है कि, आरोपी जेल भी जा चुका है. 2012 में रामानुज ने जयपुर में खुद को PMO का IAS बताकर 5 लाख रुपये ठगे थे, आरोपी को जेल भी भेजा गया था. फिर भी वो अपनी आदतों से बाज नहीं आया. वो कहते हैं न चोर, चोर ही रहता है, रामानुज ने जेल से निकलते ही अपना नाम बदला और फिर से ठगी का नया खेल शुरू किया.

इसके बाद आरोपी पर डॉक्टर को प्लॉट दिलाने के नाम पर 30 लाख की ठगी और सरपंचों को टेंडर दिलाने का झांसा देकर भी लाखों वसूलने का आरोप लगा है. बता दें कि, आरोपी रामानुज गुर्जर मूल रूप से नजीराबाद थाना क्षेत्र के भमौरा गांव का रहने वाला है. फिलहाल वह एयरोसिटी में पत्नी-बच्चों के साथ रह रहा था. उसका पैसे लेते हुए का वीडियो भी सामने आया था.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें