MP के सरकारी कॉलेजों के शिक्षकों को IIT गुवाहाटी में मिलेगी AI ट्रेनिंग, मास्‍टर ट्रेनर स्‍टूडेंट्स को भविष्‍य के लिए करेंगे तैयार

MP News: मध्‍य प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में स्‍टूडेंट्स को पढ़ाने वाले शिक्षकों को अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की छोटी से छोटी बारीकियां सीखनी होगी
symbolic picture

सांकेतिक तस्‍वीर

MP News: मध्‍य प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में स्‍टूडेंट्स को पढ़ाने वाले शिक्षकों को अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की छोटी से छोटी बारीकियां सीखनी होगी. शिक्षकों को इसके प्रशिक्षण के लिए उच्‍च शिक्षा विभाग की तरफ से 22 से 26 अक्टूबर तक पांच दिनों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित कराई जाएगी. इसके लिए प्रदेश से 60 चयनित शासकीय कॉलेजों के शिक्षक शामिल होंगे. इन सभी शिक्षकों को आईआईटी गुवाहटी के प्रोफेसर और तकनीकी विशेषज्ञ प्रशिक्षण देंगे.

शिक्षकों के लिए आयोजित होने वाली ये कार्यशाला स्‍वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत उच्‍च शिक्षा विभाग और आईआईटी गुवाहटी के बीच 13 अक्टूबर को हुए अनुबंध के आधार पर आयोजित की जा रही है. इस कार्यशाला का उद्देश्‍य शिक्षकों को एआई आधारित शैक्षणिक प्रक्रियाओं से अवगत कराना और उनकी कार्यक्षमता को बढ़ाना है.

एआई के उपयोग को समझेंगे शिक्षक

उच्‍च शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी के बढ़ते उपयोग को देखते हुए शिक्षकों को एआई संबंधित शैक्षणिक प्रक्रियाओं से अवगत कराने पर जोर दिया जा रहा है. इन कार्यक्रमों के माध्‍यम से शिक्षक पढ़ाई और अध्‍यापन से जुड़े एआई के उपयोग को समझ सकेंगे. इस कार्यक्रम के पीछे विभाग का मुख्‍य उद्देश्‍य कॉलेजों में शिक्षण प्रक्रिया को तकनीक आधारित और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में शिक्षकों को मजबूत करना और उनकी क्षमता को विकसित करना है.

40 से ज्यादा शिक्षक मास्‍टर ट्रेनर के रूप में होंगे चयनित

चयनित शासकीय कॉलेजों के शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए गुवाहाटी भेजा जाएगा. वहां से प्रशिक्षण लेकर आने वाले प्रोफेसरों में से करीब 40 से ज्यादा शिक्षकों को मास्‍टर ट्रेनर के तौर पर चयनित किया जाएगा. ये सभी ट्रेनर दूसरे चरण में भोपाल में प्रदेश के अन्‍य शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे. इसके साथ ही संभाग स्‍तर पर भी प्रशिक्षण कार्यक्रमों को आयोजित किया जाएगा. एआई प्रशिक्षन के बाद शिक्षक स्‍टूडेंट्स को एआई के बारे में पढ़ाएंगे.

उच्च शिक्षा विभाग की इस पहल पर विशेष कर्तव्‍यस्‍थ अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आईआईटी गुवाहाटी के सरकारी कॉलेजों को एआई के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके साथ ही दूसरे चरण में चयनित ट्रेनर शिक्षक अन्‍य शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे.

ये भी पढे़ं- MP में TET के लिए परीक्षा केंद्रों की तैयारी, 34,200 शिक्षकों ने किया आवेदन, डेढ़ लाख की थी उम्मीद

ज़रूर पढ़ें