MP News: 19 जुलाई को जगदीशपुर में होगी मोहन कैबिनेट की अहम बैठक, UCC विधेयक के ड्राफ्ट पर लगेगी मुहर

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई को कैबिनेट की अहम बैठक होगी. बैठक में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) विधेयक के ड्राफ्ट पर मुहर लगाई जाएगी.
Additional Secretary conducted an inspection.

अपर सचिव ने किया निरीक्षण

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई को कैबिनेट की अहम बैठक होगी. बैठक में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) विधेयक के ड्राफ्ट पर मुहर लगाई जाएगी. मुख्यमंत्री ने इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं.

20 जुलाई से प्रारंभ हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र से एक दिन पहले कैबिनेट की बैठक आयोजित होगी. यह बैठक भोपाल जिले के जगदीशपुर (पूर्व का इस्लाम नगर) में होगी.

मानसून सत्र के पहले हाेगी भाजपा विधायक दल की बैठक

विधानसभा सत्र से पहले भाजपा विधायक दल की बैठक भी आयोजित की जाएगी. जगदीशपुर में UCC के प्रावधानों का प्रस्तुतीकरण होगा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस दौरान ऐतिहासिक फैसलों पर चर्चा करेंगे.

अपर मुख्‍य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

कैबिनेट बैठक के पहले अपर मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला ने तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने रानी महल और चमन महल का निरीक्षण किया. उन्होंने वहां बैठक व्यवस्था, सुरक्षा मानकों, सौंदर्यीकरण और ई-कैबिनेट के लिए आवश्यक आधुनिक तकनीकी प्रबंधों को देखा. इसके साथ ही आयोजन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक मेनेजमेंट वीआईपी मूवमेंट और तकनीकी आवश्यकताओं को लेकर विस्तृत रूपरेखा साझा की.मन महल का निरीक्षण किया.

अधिकारियों को दिए निर्देश

अधिकारियों को निर्देश दिए कि परस्पर समन्वय के साथ सभी चाक-चौबंद व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं. निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक इलैया राजा टी, आईजी (देहात रेंज) रुचि वर्धन, कमिश्नर कर्मवीर शर्मा और कलेक्टर प्रियंक मिश्रा सहित विभिन्न संबंधित विभागों के जिला एवं संभाग स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे.

ये भी पढे़ं- दतिया उपचुनाव के लिए BJP ने ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह को बनाया प्रभारी, राहुल कोठरी बने सह प्रभारी

ज़रूर पढ़ें