पहले बनवाया फर्जी जाति प्रमाण पत्र, फिर ली CISF की नौकरी, सत्यापन में फंसा युवक

MP News: फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर उसका सीआईएसएफ भर्ती में कांस्‍टेबल के पद पर चयन हुआ इसके बाद वह नौकरी करने लग गया. सीआईएसएफ ने बाद में प्रमाणपत्र का सत्यापन कराया.
symbolic picture

सांकेतिक तस्‍वीर

MP News: भोपाल से सीआईएसएफ की नौकरी पाने के लिए एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. एक युवक ने सीआईएसएफ में कांस्‍टेबल की नौकरी लेने के लिए फर्जी अनूसूचित जनजति (एसटी) का प्रमाण पत्र बनवा लिया.

इस प्रमाण पत्र के आधार पर उसका सीआईएसएफ भर्ती में कांस्‍टेबल के पद पर चयन हुआ इसके बाद वह नौकरी करने लग गया. सीआईएसएफ ने बाद में प्रमाणपत्र का सत्यापन कराया. जांच में जाति प्रमाण पत्र पूरी तरह से फर्जी निकला.

फर्जी दस्‍तावेज से ली सीआईएसएफ की नौकरी

जाति प्रमाण पत्र जांच में पूरी तरह से फर्जी पाए जाने के बाद इस मामले में आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा थाने में धोखाधड़ी और कूटरचना की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. आंधप्रदेश पुलिस ने मामले की गहराई से जांच करने के लिए केस डायरी को भोपाल के गोविंदपुरा थाने भेज दिया. पुलिस के अनुसार, सीआईएसएफ के कांस्‍टेबल/जीडी के पद पर चयनित होने वाला युवक बंशीलाल पिता बहादुर सिंह सतना जिले के रघुराजनगर का रहने वाला है.

युवक की सीआईएसएफ में 21 अक्टूबर 2023 में नियुक्ति हुई थी. ट्रेनिंग को पूरा करने के बाद उसकी ज्वाइन‍िंग 17 सितंबर 2024 को श्रीहरिकोटा स्थित सीआईएसएफ यूनिट में की गई.

जांच में फर्जी पाया गया जाति प्रमाण पत्र

सीआईएसएफ की भर्ती के दौरान युवक ने 3 जुलाई 2023 को जारी हुए एसटी जाति प्रमाण-पत्र को दस्‍तावेज सत्यापन के समय जमा किया गया. सीआईएसएफ ने प्रमाण पत्र को जांच के लिए सतना जिले के रघुराजनगर एसडीओ और तहसीलदार को भेजा और जांच कराई. दस्‍तावेज सत्यापन में युवक का जाति प्रमाण पत्र पूरी तरह से फर्जी पाया गया.

इसके बाद सीआईएसएफ क्राइम एंड इंटेलिजेंस विभाग के निरीक्षक ने 10 अगस्‍त 2026 को श्रीहरिकोटा थाने में इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने युवक के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचना की धाराओं में मामला दर्ज किया है. अब पूरे मामले की केस डायरी भोपाल के गोविंदपुरा थाने पहुंच गई है, अब आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Bhopal News: भोपाल के अयोध्या नगर के बाद शाहपुरा थाने पर साइबर अटैक, डेटा को किया इन्क्रिप्ट

ज़रूर पढ़ें