Chhindwara Accident: सीएम मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों की आर्थिक मदद की राशि बढ़ाई, दुर्घटना की जांच के भी दिए आदेश

हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को अब कुल 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी.
CM Mohan Yadav met the families of the deceased.

CM मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की.

Chhindwara Incident: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में हुए सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री संबल योजना के तहत 4-4 लाख रुपये की अतिरिक्त आर्थिक मदद दी जा रही है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इसको लेकर ऐलान किया है. इस तरह हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को अब कुल 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी.

घटना की जांच के आदेश दिए

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करके लिखा, ‘मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है. मुख्यमंत्री संबल योजना से भी अतिरिक्त 4-4 लाख रुपये प्रदान करने के निर्देश दिए हैं. कुल 8-8 लाख रुपये
आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय किया है. सभी घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं.

‘जिंदगी बचाने वाले लोगों को इनाम दिया जाएगा’

वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ऐलान करते हुए कहा कि जिन जवानों ने घायलों को बचाया है, उन्हें ईनाम भी दिया जाएगा. सीएम मोहन यादव ने कहा, ‘इस इस घटना के समय पुलिस के जवान वहां ड्यूटी से लौट रहे थे. उन्होंने तुरंत घायलों को बचाने का काम किया. मैं उनकी प्रशंसा करता हूं.उनकी तत्परता से कई लोगों की जिंदगी बचाई जा सकी. उन जवानों को भी पुरस्कृत किया जाएगा. स्वास्थ्य विभाग सहित पूरे जिले के लोगों ने संवेदनशील तरीके से इस घटना से निपटने में भूमिका निभाई है.

छिंदवाड़ा हादसे में हुई थी 10 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में गुरुवार शाम भीषण सड़क हादसा हो गया था. हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है. ये हादसा बस और ट्रक की टक्कर के कारण हुआ. बताया जा रहा है कि बस में करीब 50 लोग सवार थे.

ये भी पढे़ं: ‘पुराने पहलवान हैं’, जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने की CM Mohan Yadav की तारीफ, Video

ज़रूर पढ़ें