‘पुराने पहलवान हैं’, जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने की CM Mohan Yadav की तारीफ, Video

जब विस्तार न्यूज ने जीतू पटवारी से पूछा कि हाल ही में सीएम मोहन यादव भी 61 साल के हो चुके हैं, उनके भी फिटनेस के बहुत चर्चे हैं. इस पर जीतू पटवारी ने कहा, 'सीएम मोहन यादव के अंदर पॉजिटिविटी भरी हुई है, वे पुराने पहलवान रह चुके हैं.'
Jitu Patwari

जीतू पटवारी

यूं तो मध्य प्रदेश की राजनीति में भाजपा और कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर हमेशा हमला बोलते रहते हैं. लेकिन हाल ही में विस्तार न्यूज को दिए इंटरव्यू में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव की जमकर तारीफ की हैं. जीतू पटवारी ने ये तारीफ उनकी राजनीति की नहीं बल्कि उनकी फिटनेस को लेकर की है. उन्होंने कहा कि वह पुराने पहलवान रहे हैं और उनके अंदर बहुत पॉजिटिविटी है.

सीएम मोहन यादव की तारीफ में क्या बोलें जीतू पटवारी

दरअसल, जब विस्तार न्यूज ने जीतू पटवारी से पूछा कि हाल ही में सीएम मोहन यादव भी 61 साल के हो चुके हैं, उनके भी फिटनेस के बहुत चर्चे हैं. इस पर जीतू पटवारी ने कहा, ‘सीएम मोहन यादव के अंदर पॉजिटिविटी भरी हुई है, वे पुराने पहलवान रह चुके हैं. पहले वह अखाड़ा भी जाया करते थे, वह तलवार घूमा लेते हैं, लठ घुमा लेते हैं. इस तरह की कला बहुत कम ही लोगों में होती है. ये उनकी खूबसूरती है, उसका मैं स्वागत करता हूं और सम्मान करता हूं.’

भाजपा से ज्यादा अनुशासित पार्टी है कांग्रेस

उन्होंने ये भी कहा है कि भाजपा से ज्यादा कांग्रेस अनुशासित पार्टी हैं. भाजपा की लाडली बहना योजना को टारगेट करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा ने 1 करोड़ बहनों को लाडली बहना बनाया है, बाकि तीन करोड़ का हिसाब कौन देगा? अब जो तीन करोड़ बहनें हैं वह कांग्रेस पार्टी की लाडली बहनें हैं.

युवाओं को दिया संदेश

पत्रकार ने जब पूछा कि युवाओं को जिम जाना हो या राजनीतिक पार्टी की रैली में जाना हो तो कहां जाना चाहिए? इस पर जीतू पटवारी ने कहा, ‘100 प्रतिशत जिम जाना चाहिए, जितने युवा बेरोजगार हैं जो काम पर हैं वो भी दिनभर मोबाइल पर रील देख रहे हैं. ये मोबाइल का सही उपयोग करो तो वरदान है, अगर दिनभर रील देखो तो अभिशाप. ये आपको दूसरा काम करने से रोकता है. आलसी बनाता है. मेरा युवाओं से अनुरोध है कि टाइम लिमिट सेट करों केवल आधे घंटे ही सोशल मीडिया का यूज करना है और जिम 24 घंटे में कम से कम एक घंटे होना चाहिए.’

ये भी पढे़ं: MP News: छिंदवाड़ा सड़क हादसे में मृतकों के घर पहुंचे CM मोहन यादव, करेर गांव में पसरा मातम; लोगों का रो-रोकर बुरा हाल

ज़रूर पढ़ें