MP News: छिंदवाड़ा सड़क हादसे में मृतकों के घर पहुंचे CM मोहन यादव, करेर गांव में पसरा मातम; लोगों का रो-रोकर बुरा हाल

मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार के साथ बैठकर सभी से बातचीत की और उन्हें संभव मदद करने का आश्वासन दिया. इस दौरान माहौल गमगीन बना रहा.
Chief Minister Dr. Mohan Yadav reached to meet the victim's family in the Chhindwara road accident.

छिंदवाड़ा सड़क हादसे में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे.

MP News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में 26 मार्च 2026 की शाम को भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में करेर गांव के 5 लोग भी हादसे का शिकार हुए. एक्सीडेंट में मारे गए पांचों लोगों के परिवार से मिलने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शुक्रवार को करेर गांव पहुंचे. यहां उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया.

पूरा गांव रो पड़ा

हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. जब एक साथ पांच लोगों की अर्थियां उठीं तो पूरा गांव रो पड़ा. गांव में मौजूद कोई भी आदमी अपने आंसुओं को रोक नहीं पाया. हालांकि मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार के साथ बैठकर सभी से बातचीत की और उन्हें संभव मदद करने का आश्वासन दिया. इस दौरान माहौल गमगीन बना रहा.

CM ने किया आर्थिक मदद का ऐलान

गुरुवार को हुए सड़क हादसे के बाद ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आर्थिक मदद का ऐलान किया था. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख और हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को एक-एक लाख रुपये आर्थिक सहायता देने का ऐलान कर चुके हैं.

10 लोगों की हुई थी मौत, 30 से ज्यादा लोग हुए थे घायल

हादसा उमरानाला चौकी क्षेत्र में चिखली गांव के पास हुआ था. बताया जा रहा कि बस सवार छिंदवाड़ा पुलिस ग्राउंड में मुख्यमंत्री की जनसभा में पहुंचे थे. सभी लोग जनसभा में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे. इसी दौरान बस और ट्रक की टक्कर हो गई, जिसमें बस अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे.

ये भी पढे़ं: MP News: नाक के इलाज में लापरवाही करना डॉक्टर को पड़ा भारी, मारीज ने मांगा 49.56 लाख रुपये का मुआवजा

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें