MP News: कांग्रेस नेता की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल, नेताजी बोले- फर्जी है, बताए गए लिंक पर क्लिक ना करें
कांग्रेस नेता सदाशिव यादव का फर्जी शादी का कार्ड वायरल.
MP News: इंदौर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के उस समय होश उड़ गए, जब उन्हें पता चला कि उनके ही शादी की बात चल रही है और उन्हें खबर ही नहीं. कांग्रेस नेता सदाशिव यादव के शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें डिजिटल निमंत्रण पत्र भेजा गया है. इसमें बताया गया है कि कांग्रेस नेता सदाशिव की शादी 24 फरवरी को है, आप सभी सादर आमंत्रित हैं. साथ ही एक लिंक है, इस लिंक पर क्लिक करके खोलने की अपील की गई है.
‘मेरी शादी नहीं है, प्लीज लिंक ना खोलें’
वहीं शादी का कार्ड वायरल होन के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदाशिव यादव ने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से हाथ जोड़कर अपील की है कि शादी में ना आएं. मेरी कोई भी शादी नहीं हो रही है. साथ ही लिंक पर क्लिक ना करने की अपील की है.
बताया जा रहा है कि मामले में साइडर फ्रॉड की आशंका है. सदाशिव यादव ने इसको लेकर साइबर पुलिस से भी शिकायत की है. जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही है.
‘मेरा अकाउंट हैक हो गया है’
कांग्रेस नेता सदाशिव यादव को जैसे ही फर्जी शादी कार्ड की जानकारी हुई. उन्होंने फौरन सोशल मीडिया पर स्पष्ट करते हुए बताया, ‘आशंका है कि मेरा अकाउंट हैक हो गया है. मेरा मोबाइल डेटा हैक होने की भी आशंका है. मेरी छवि खराब करने की कोशिश है. शरारती तत्व जानबूझकर ऐसे कर रहे हैं. सभी परिचितों और रिश्तेदारों से निवेदन है कि उस मैसेज को आगे फॉरवर्ड ना करें. बताए गए लिंक को भी ना खोलें. ‘
पुलिस मामले की जांच में जुटी
कांग्रेस नेता ने इंदौर पुलिस और साइबर सेल में भी शिकायत दर्ज करवाई है. इसमें साइबर फ्रॉड करने की भी आशंका है. पुलिस जानकारी जुटाने में जुटी है कि कांग्रेस नेता के नाम पर किसने ये डिजिटल कार्ड बनाया है और लिंक भेजने का क्या मकसद था.
ये भी पढे़ं: MP News: जबलपुर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 14 लाख की ठगी, पुलिस ने 4 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया