कार पर लाल बत्ती लगाकर झाड़ रहा था रौब…पुलिस ने देवास से फर्जी CRPF डीआईजी को गिरफ्तार किया

Dewas Fake CRPF DIG: देवास पुलिस ने युवक से सख्ती के साथ पूछताछ की. युवक ने पुलिस को बताया कि वह कार सर्विस सेंटर में काम करता है. वह मूल रूप से सागर का रहने वाला है. वर्तमान में वह भोपाल के बाग मुगालिया में रहता है.
dewas fake crpf dig officer Saurabh rana arrested by police from Bhopal toll tax

देवास : फर्जी अफसर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Dewas Fake CRPF DIG: मध्य प्रदेश के देवास में रविवार (12 अप्रैल 2026) को पुलिस ने एक ऐसे शख्स को पकड़ा जो खुद को CRPF का DIG बता रहा था. कार पर लाल बत्ती लगाकर पुलिस पर रौब झाड़ रहा था. कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी करके उसे पकड़ा तो सारी हेकड़ी निकल गई.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरा मामला देवास का है. कोतवाली पुलिस को रविवार को बस स्टैंड के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार खड़ी दिखी. इस कार का नंबर MP 04 ZC 9651 था. इस पर लाल-नीली बत्ती लगी हुई थी. कार के आगे और पीछे अंग्रेजी में पुलिस लिखा हुआ था. कार में बैठे एक युवक से टीआई श्यामचंद्र शर्मा ने पूछताछ की तो उसने कहा कि मेरा नाम सौरभ राणा है. मैं CRPF में डीआईजी हूं. जब शख्स ने पुलिस को आई-कार्ड दिखाया तो उसकी बॉडी लैंग्वेज और कार्ड की प्रिटिंग को लेकर शक हुआ.

टोल टैक्स से बचने के लिए बना फर्जी अफसर

देवास पुलिस ने युवक से सख्ती के साथ पूछताछ की. युवक ने पुलिस को बताया कि वह कार सर्विस सेंटर में काम करता है. वह मूल रूप से सागर का रहने वाला है. वर्तमान में वह भोपाल के बाग मुगालिया में रहता है. वह देवास में माता टेकरी के दर्शन के लिए आया था. टोल टैक्स से बचने के लिए वह कार पर लाल-नीली बत्ती लगाकर घूम रहा था.

ये भी पढ़ें: ‘शरीयत से शासन नहीं चलता है’, वंदे मातरम को लेकर उषा ठाकुर का बड़ा बयान, बोलीं- भारत में संविधान सबसे ऊपर

युवक के खिलाफ मामला दर्ज

सौरभ राणा ने बताया कि वह 3-4 बार देवास आ चुका है. पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं उसने फर्जी अधिकारी बनकर ठगी को अंजाम तो नहीं दिया है. आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 318, 319 समेत अन्य मामलों में शिकायत दर्ज कर ली गई है.

ज़रूर पढ़ें