MP सरकार के कैलेंडर में अफ्रीका का हिरण? दिग्विजय ने उठाए सवाल, BJP बोली- ये नकारात्मक राजनीति
MP के सरकारी कैलेंडर पर हिरण की तस्वीर को लेकर सियासी घमासान.
MP News: मध्य प्रदेश के सरकारी कैलेंडर पर छपी हिरण की तस्वीर ने सूबे की सियासत में बवाल मचा दिया है. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने कैलेंडर पर छपी हिरण की फोटो पर सवाल खड़े किए हैं. दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि सरकारी कैलंडर पर जो तस्वीर लगाई गई है, वो भारतीय हिरण नहीं बल्कि अफ्रीकी इंफाला की है. इसलिए इसकी फोटो कैलेंडर पर क्यों लगाई है.
‘सोच समझकर शासकीय कैलेंडर पर फोटो लगवाया करें’
कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मुख्यमंत्री जी आपने जिस हिरण का चित्र को मध्य प्रदेश के कैलेंडर पर लगाया है. वह हिरण एमपी ही नहीं, बल्कि भारत में भी नहीं पाया जाता है. ये इम्पाला है. जो अफ्रीका में पाया जाता है. कृपया सोच समझकर एमपी के शासकीय कैलेंडर पर चित्र लगवाया करें. जय सियाराम.
भ्रम फैलाना और झूठ गढ़ना कांग्रेस और दिग्विजय की आदत
वहीं दिग्विजय सिंह के दावे पर बीजेपी ने पलटवार किया है. मध्य प्रदेश के बीजेपी मीडिया प्रभारी ने ने कहा कि झूठ फैलाना दिग्विजय सिंह की पुरानी आदत है. दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘झूठ गढ़ना और भ्रम फैलाना कांग्रेस और दिग्विजय सिंह की आदत बन चुकी है. पूर्व मुख्यमंत्री होने के बावजूद मध्यप्रदेश शासन के अधिकृत कैलेंडर की सही जानकारी तक नहीं है, लेकिन भ्रामक तथ्यों के सहारे अपनी राजनीति जरूर चमका रहे हैं. तथ्य स्पषट है कि मध्यप्रदेश सरकार के फरवरी माह के अधिकृत कैलेंडर का चित्र संलग्न है.अब उम्मीद है कि दिग्विजय सिंह जी भ्रम फैलाने के इस प्रयास पर सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त करेंगे.’
झूठ गढ़ना और भ्रम फैलाना कांग्रेस और दिग्विजय सिंह जी की आदत बन चुकी है।
— Ashish Usha Agarwal आशीष ऊषा अग्रवाल (@Ashish_HG) February 27, 2026
पूर्व मुख्यमंत्री होने के बावजूद मध्यप्रदेश शासन के अधिकृत कैलेंडर की सही जानकारी तक नहीं है, लेकिन भ्रामक तथ्यों के सहारे अपनी राजनीति जरूर चमका रहे हैं।
तथ्य स्पष्ट हैं-
मध्यप्रदेश सरकार के फरवरी माह… https://t.co/EnP5YBmAIH pic.twitter.com/ene2x0G4WB
ये भी पढे़ं: MP News: अशोकनगर के जिला अस्पताल में फिर बड़ी लापरवाही, सर्जिकल वार्ड में चूहों का आतंक, मरीजों के ऊपर कूदते नजर आए