MP News: दूसरी महिला से इश्क फरमा रहे थे डॉक्टर साहब! पत्नी ने बीच सड़क पर पीटा, Video वायरल
रीवा में दूसरी महिला से अफेयर करने पर डॉक्टर की पत्नी ने बीच सड़क पर मारपीट की.
MP News: मध्य प्रदेश के रीवा में दिल के मरीजों का इलाज करने वाले एक शादीशुदा डॉक्टर साहब खुद एक दूसरी महिला को दिल दे बैठे. डॉक्टर के अफेयर की जनकारी उनकी पत्नी को हो गई. पत्नी ने डॉक्टर को उनकी प्रेमिका के साथ रंगेहाथों पकड़ लिया. इसके बाद पत्नी ने बीच सड़क पर ही दोनों की पिटाई कर दी. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें डॉक्टर की पत्नी डॉक्टर और दूसरी महिला से मारपीट करती हुई नजर आ रही है.
सड़क पर चला हाई प्रोफाईल ड्रामा
पूरा माला रीवा जिले का है. यहां सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर रीवा के आयुष्मान हॉस्पिटल के संचालक के.डी. सिंह का एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो में रीवा के प्रतिष्ठित चिकित्सक के.डी. सिंह एक अज्ञात युवती के साथ दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि डॉक्टर साहब किसी अन्य महिला के साथ थे. जैसे ही उनकी पत्नी डॉ. प्रियंका सिंह (जो खुद एक डेंटिस्ट हैं) को इसकी भनक लगी, वे मौके पर पहुंच गईं. इसके बाद डॉक्टर की पत्नी ने जमकर मारपीट की. इस हाई-प्रोफाइल ड्रामे ने शहर के लोगों को चौंका दिया है.
मध्य प्रदेश | रीवा में दूसरी महिला से इश्क फरमा रहे थे डॉक्टर साहब! पत्नी ने बीच सड़क पर पीटा#MadhyaPradesh #Rewa #ViralVideo pic.twitter.com/P5UVWP9vDm
— Vistaar News (@VistaarNews) February 19, 2026
महिला के बाल खींचकर मारा
वीडियो में साफ दिख रहा है कि डॉ की पत्नी गुस्से में युवती के बाल खींच रही हैं. युवती की पिटाई करने पर जब डॉक्टर के.डी. सिंह ने बीच-बचाव की कोशिश की तो डॉक्टर और उनकी पत्नी के बीच भी जमकर मारपीट हुई. यह वीडियो अब सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. इस हाई-प्रोफाइल ड्रामे ने शहर के लोगों को चौंका दिया है.
ये भी पढे़ं: MP Budget 2026: सरकार खरीदेगी 300 करोड़ का जेट और 180 करोड़ का हेलीकॉप्टर, बजट 2026-27 में प्रावधान