MP News: ‘कलयुगी पिता’ ने रिश्तों को किया शर्मसार, 14 साल की बेटी से 2 महीनों तक करता रहा दुष्कर्म, मां ने आरोपी को पहुंचाया जेल

हिम्मत जुटाकर महिला ने पड़ोसियों को आपबीती सुनाई. इसके बाद पड़ोसी और मां मासूम को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

Input- अली जाफर

MP News: धार जिले के पीथमपुर के औद्योगिक क्षेत्र में एक पिता ने अपनी ही मासूम बेटी के साथ दो महीने तक दुष्कर्म किया. मां ने जब पिता को गलत काम करते हुए देखा, तो इस घिनौने कृत्य का खुलासा हुआ. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को महज चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है.

नानी के घर रहने आई थी नाबालिग

मामले की जानकारी देते हुए उप निरीक्षक चांदनी सिंगार ने कहा कि आरोपी राजित राम मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद का रहने वाला है. वह वर्तमान में घाटाबिल्लौद के सेक्टर 3 स्थित मालती चौराहा पर किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता है. उसकी मासूम बेटी करीब दो साल पहले अपनी नानी के घर इलाहाबाद से पिता के पास आई थी और पिछले दो महीनों से यहीं रह रही थी. पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी पिता अक्सर रात में जब मां सो जाती थी, तब अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म करता था. दो दिन पहले जब मां की आंख अचानक खुली, तो उसने अपनी आंखों से पति की दरिंदगी देखी. विरोध करने पर आरोपी पिता ने अपनी पत्नी को भी डराया-धमकाया और घर से बाहर निकालने की धमकी दी. डरी-सहमी मां ने बाद में अपनी बेटी से अकेले में बात की, तो मासूम ने रोते हुए पूरा घटनाक्रम बताया.

पड़ोसी पीड़िता और उसकी मां को लेकर थाने पहुंचे

हिम्मत जुटाकर महिला ने पड़ोसियों को आपबीती सुनाई. इसके बाद पड़ोसी और मां मासूम को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. महिला अपराध से जुड़ा संवेदनशील मामला होने के कारण पुलिस तुरंत हरकत में आई. मासूम का मेडिकल परीक्षण कराया गया और आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया. पुलिस टीम ने प्राथमिकी दर्ज होने के महज चार घंटों के भीतर आरोपी राजित राम को गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढे़ं: ‘प्रैक्टिकल में टॉपर को 10 और फेल छात्रों को 20 नंबर मिले’, गुना में भावुक छात्रा ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

ज़रूर पढ़ें