77 करोड़ की लागत से ग्वालियर ISBT तैयार, आज से ट्रायल शुरू, 15 जून से चलेंगी भिंड-मुरैना की बसें

Gwalior New ISBT Ready Begin: सोमवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि आईएसबीटी से ही भिंड और मुरैना के लिए भी बसें मिलेंगी. यानी अब भिंड और मुरैना जाने के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के अलावा आईएसबीटी से भी बसें मिल जाएंगी.
Gwalior ISBT

ग्वालियर ISBT बनकर तैयार

Bus Service June 15 Gwalior ISBT: ग्वालियर में 77 करोड़ रुपए की लागत से इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) मल्लगढ़ा के पास तैयार किया गया है. जहां पर 15 जून से बसें दौड़ने लगेंगी. इसके लिए आज 1 जून से ही ट्रायल शुरू किया जा रहा है. यह निर्णय सड़क सुरक्षा समित की बैठक में लिया गया, जिसमें सांसद भारत सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, कलेक्टर, एसपी, आरटीओ और बस आपरेटरों की मौजूदगी रही. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि स्मार्ट सिटी द्वारा संचालित ‘द सूत्र बस सेवा’ का संचालन भी आईएसबीटी बस स्टैंड से ही किया जाएगा.

सोमवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि आईएसबीटी से ही भिंड और मुरैना के लिए भी बसें मिलेंगी. यानी अब भिंड और मुरैना जाने के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के अलावा आईएसबीटी से भी बसें मिल जाएंगी. अभी तक आईएसबीटी तक के लिए ज्यादा सवारी वाहन (टैंपो, आटो) नहीं चलते थे. लेकिन अब सवारी की वजह से इन रास्तों पर भी पर्याप्त मात्रा में सवारी वाहन निकलेंगे. ऐसे में किराए को लेकर कोई विवाद उत्पन्न नहीं हो. इसके लिए किराए का निर्धारण अफसरों द्वारा किया जाएगा.

आज से ट्रायल शुरू

नए बस स्टैंड आईएसबीटी से वीडियोकोच बसों का भी संचालन किया जाएगा. आज से ही भिंड मुरैना जाने वाली कई बसों को आईएसबीटी बस स्टैंड पहुंचाया जाएगा. सांसद और मंत्री की संयुक्त बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं. इस दौरान सांसद और मंत्री ने निर्देश दिया कि 15 जून से बसों का संचालन शुरू किया जाए.

ये भी पढ़ेंः गुटखा-आइसक्रीम नहीं है, सुनते ही दबंगों ने दुकानदार को लाठी-डंडों पीटा, महिलाओं को भी नहीं छोड़ा

15 जून से चलेंगी नियमित बसें

अभी बसों के संचालन में 15 जून तक का समय है. इससे पहले वीडियोकोच बस संचालकों से भी चर्चा की जाएगी. आईएसबीटी में यात्रियों को पर्याप्त सुविधाएं मिलें, इसके लिए ध्यान रखा जाएगा. इस बस स्टैंड के बनने से सबसे ज्यादा फायदा भिंड-मुरैना के यात्रियों को होगा. जो नियमित सफर करने के लिए बसों का इंतजार करते थे. अब उन्हें इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

ज़रूर पढ़ें