ग्वालियर में खुलेगी प्रदेश की पहली RSS की यूनिवर्सिटी, नर्सिंग-इंजीनियरिंग की होगी पढ़ाई, CM मोहन यादव करेंगे भूमिपूजन

Gwalior RSS University: ऋषि गालव विश्वविद्यालय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रेरित मध्य प्रदेश की पहली यूनिवर्सिटी होगी. इसका निर्माण 55 बीघा जमीन पर किया जाएगा. विश्वविद्यालय के निर्माण में करीब 110 करोड़ रुपये की लागत आएगी.
CM Mohan Yadav

सीएम मोहन यादव

Gwalior RSS University: मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रेरित पहली यूनिवर्सिटी ग्वालियर खुलने जा रही है. इसका नाम ऋषि गालव विश्वविद्यालय होगा. इसका निर्माण शिवपुरी लिंक रोड पर स्थित बेलगांव में किया जाएगा. विश्वविद्यालय का भूमिपूजन सीएम मोहन यादव करेंगे.

110 करोड़ की लागत से तैयार होगा

  • ऋषि गालव विश्वविद्यालय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रेरित मध्य प्रदेश की पहली यूनिवर्सिटी होगी.
  • इसका निर्माण 55 बीघा जमीन पर किया जाएगा.
  • विश्वविद्यालय के निर्माण में करीब 110 करोड़ रुपये की लागत आएगी.
  • नर्सिंग,पैरामेडिकल से लेकर मैनेजमेंट और इंजीनियर के कोर्स संचालित किए जाएंगे.
  • एक साल के भीतर इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा.

4 मई को सीएम करेंगे भूमिपूजन

  • सीएम मोहन यादव 4 मई 2026 को विश्वविद्यालय के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे.
  • इस कार्यक्रम में RSS के कई बड़े पदाधिकारी शामिल होंगे.
  • उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट समेत कई नेता मौजूद रहेंगे.

ये भी पढ़ें: MP Weather Today: एमपी में सूरज के तीखे तेवर! नर्मदापुरम सबसे गर्म शहर, 5 जिलों में लू की चेतावनी

कौन थे ऋषि गालव?

  • ऋषि गालव, ऋषि विश्वामित्र के शिष्य थे.
  • हिंदू मान्यता के अनुसार 60 हजार वर्षों तक भगवान शिव की तपस्या की थी.
  • उन्होंने अपने गुरु विश्वामित्र को 600 श्यामवर्णी अश्व और माधवी देकर गुरुदक्षिणा का वचन पूरा किया था.
  • गालव ऋषि की तपोभूमि जयपुर स्थित गलताजी रही है.
  • बताया जाता है कि ऋषि गालव के नाम पर ही ग्वालियर शहर का नाम रखा गया.

ज़रूर पढ़ें