दतिया उपचुनाव 2026: नरोत्तम मिश्रा बने चुनाव संचालन समिति के प्रमुख, 32 सदस्यों का भी ऐलान, देखें लिस्ट

MP Datia By-Election News: भाजपा ने दतिया उपचुनाव के लिए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, उपचुनाव के प्रभारी और सांसद भारत सिंह कुशवाह की सहमति से चुनाव संचालन समिति की घोषणा की है, जिसमें नरोत्तम मिश्रा को प्रमुख बनाया गया है.
Narottam Mishra

नरोत्तम मिश्रा

Narottam Mishra Leads Panel: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा में 30 जुलाई 2026 को उपचुनाव के लिए मतदान होने हैं. यानी कि अब सिर्फ गिने-चुने दिन ही बचे हैं. सभी दलों ने पूरे दमखम के साथ अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को 32 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का ऐलान कर दिया है, जिसमें समिति का प्रमुख पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को बनाया है. देखें 32 सदस्यों की पूरी लिस्ट.

भाजपा ने दतिया उपचुनाव के लिए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, उपचुनाव के प्रभारी और सांसद भारत सिंह कुशवाह की सहमति से चुनाव संचालन समिति की घोषणा की है, जिसमें नरोत्तम मिश्रा को प्रमुख बनाया गया है और उनके साथ ही 32 सदस्यों का भी ऐलान किया गया है. दतिया उपचुनाव में बीजेपी की ओर से आशुतोष तिवारी मैदान में हैं.

नरोत्तम मिश्रा को चुनाव संचालन समिति का प्रमुख बनाए जाने के बाद लोगों का मानना है कि टिकट काटने के बाद आलाकमान नरोत्तम मिश्रा को साधने का प्रयास कर रहा है. इस लिस्ट में विधायक प्रदीप अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेक नारायणी समेत कई नेताओं का नाम शामिल है.

ये भी पढ़ेंः कौन हैं दतिया के एसपी IPS मयूर खंडेलवाल? जिन्हें नरोत्तम मिश्रा ने मंच से धमकाया

इन 32 सदस्यों को मिली जगह

भाजपा के चुनाव संचालन समिति में रघुवीर सिंह कुशवाहा, प्रदीप अग्रवाल, विपिन गोस्वामी, अतुल भूरे चौधरी, संघमित्रा अहिरवार, डॉ रामजी खरे, धीरू डांगी, प्रशांत ढेंगुला, बृजेश यादव, कमलेश अहिरवार, राधाकांत अग्रवाल, गुरुदेव भरण गुप्ता, जगदीश यादव, विक्रम बुंदेला, सुरेंद्र बुधौलिया, पुष्पेंद्र रावत, मोहन पटवा, माधवेंद्र परिहार, संतोष कटारे, राकेश भार्गव, महेश लोधी, मनोहर पाल फौजी, लक्ष्मण साहवानी, शिवराज सिंह जाट, कालीचरण कुशवाहा, बद्री साहू, अशोक सिजरिया, दयाल सिंह गुर्जर, मीनाक्षी कटारे, सुलक्षणा गंगोतिया, किरण गुप्ता और योगेश सक्सेना का नाम शामिल है.

ज़रूर पढ़ें