MP News: मुरैना में बीईओ कार्यालय की जर्जर दीवार गिरी, सड़क किनारे बैठे वृद्ध घायल, बड़ा हादसा टला

MP News: मुरैना शहर के नेहरू पार्क रोड स्थित ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय की जर्जर बाउंड्री वॉल अचानक भरभराकर गिर गई.
Dilapidated wall of BEO office collapses.

बीईओ कार्यालय की जर्जर दीवार गिरी

रिपोर्ट – मनोज शर्मा

MP News: मुरैना शहर के नेहरू पार्क रोड स्थित ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय की जर्जर बाउंड्री वॉल अचानक भरभराकर गिर गई. हादसे के समय सड़क किनारे बैठा एक वृद्ध इसकी चपेट में आ गया, जिससे वह घायल हो गया. गनीमत रही कि उस समय वहां अधिक लोग मौजूद नहीं थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था.

वर्षों से जर्जर थी बाउंड्री वॉल

स्थानीय लोगों के अनुसार, कार्यालय की यह बाउंड्री वॉल कई वर्षों से जर्जर हालत में थी, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इसकी मरम्मत या पुनर्निर्माण की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखने को मिली. उनका कहना है कि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाते, तो इस तरह की घटना टाली जा सकती थी.

मौत के साये में चल रहा आधार सेवा केंद्र

इसी परिसर में संचालित आधार सेवा केंद्र की स्थिति भी बेहद खराब बताई जा रही है. केंद्र की छत से लगातार पानी टपक रहा है, जिसके कारण कर्मचारियों ने छत पर तिरपाल डालकर किसी तरह काम जारी रखा हुआ है. कर्मचारी और आधार कार्ड बनवाने आने वाले नागरिक हर दिन अपनी जान जोखिम में डालकर यहां काम करने और सेवाएं लेने को मजबूर हैं. भवन की जर्जर स्थिति के बावजूद अब तक कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है.

मरम्मत और पुनर्निर्माण की उठी मांग

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जर्जर भवन और बाउंड्री वॉल का तत्काल सर्वे कराकर उनकी मरम्मत या पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके. घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे. लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि किसी और की जान खतरे में न पड़े.

ये भी पढे़ं- Morena: नगर निगम की लापरवाही से परेशान हुई जनता, पीएम आवास योजना समेत कई मुद्दों की शिकायत के बाद भी आंखें बंद

ज़रूर पढ़ें