10 लाख के नोटों से भरा बैग ट्रेन में छूटा, ग्वालियर में युवक ने GRP को सूचना दी; 3 घंटे में ही रेलवे पुलिस ने बरामद किया
File Photo.
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जीआरपी की तत्परता की हर तरफ तारीफ हो रही है. यहां एक इंजीनियर का नोटों से भरा सूटकेस ट्रेन में छोड़ दिया. इसके बाद घबराए व्यक्ति ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर उतरते ही जीआरपी बीजी थाना पर शिकायत की. जिसके बाद जीआरपी ने तुरंत मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्परता दिखाई और 3 घंटे के अंदर ही नोटों से भरा बैग बरामद कर लिया.
ट्रेन में छोड़ा बैग, GRP से कहा- खो गया है
राजीव खन्ना जिंदल कंपनी में इंजीनियर के पद पर काम करते हैं. राजीव खन्ना सोमवार को दिल्ली से ग्वालियर के लिए गतिमान एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे. राजीव सफर में सूटकेस में 10 लाख रुपये भरकर ला रहे थे. इसके बाद राजीव नोटों से भरा सूटकेस ट्रेन में ही छोड़कर नीचे उतर गए. जब थोड़ी दूर चले तो उन्हें एहसास हुआ कि उनके पास सूटकेस तो है ही नहीं. रकम बड़ी थी, लिहाजा राजीव के होश उड़ गए. उन्होंने आसपास देखा लेकिन उन्हें कहीं भी नोटों से भरा बैग नहीं मिला.
काफी परेशान होने के बाद राजीव खन्ना जीआरपी बीजी थाना पहुंचे. यहां उन्होंने बताया कि उनका बैग कहीं खो गया है. काफी ढूंढने के बाद भी नहीं मिला. राजीव ने पुलिस को बताया कि उसमें 10 लाख रुपये थे.
3 घंटे में GRP ने सूटकेस ढूंढा
इंजीनियर की बात सुनने के बाद जीआरपी ने तुरंत तत्परता दिखाई. रेलवे पुलिस ने फौरन ही स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए. आसपास के लोगों से पूछताछ की. पुलिस को मिली जानकारी के बाद ट्रेन में ही बैग के होने की सूचना मिली. जिसके बाद फौरन जीपीएस के जरिए ट्रेन की लोकेशन को ट्रेस किया गया और थोड़ी दूर पर ही ट्रेन को रुकवाकर 3 घंटे में ही बैग को बरामद कर लिया गया. गनीमत रही कि इसमें पूरी रकम बरामद हो गई.
जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि राजीव खन्ना नाम का पैसेंजर गतिमान एक्सप्रेस में कोच नंबर सी-8 की सीट नंबर 30 पर यात्रा कर रहा था. यात्री ट्रेन से बैग लाना भूल गया था, लेकिन जीआरपी को लापता होने की सूचना दी थी. हालांकि बैग को कैश के साथ बरामद कर वापस यात्री को सौंप दिया गया है. वहीं इंजीनियर राजेश ने जीआरपी को धन्यवाद दिया.
ये भी पढे़ं: ‘सोनम रघुवंशी एक नंबर की झूठी है’, नेपाल भागने वाले बयान पर राजा के भाई ने दी सफाई