बेहतरीन काम के लिए गुना कलेक्टर को ISO अवार्ड; SDM कार्यालय, तहसील भी सम्मानित
बेहतरीन काम के लिए गुना कलेक्टर को ISO अवार्ड.
Input- मोहन बघेल
MP News: गुना में जिले सरकारी विभागों में बेहतर कार्यशैली और अच्छे परफॉर्मेंस के आधार पर गुना कलेक्ट्रेट, एसडीएम कार्यालय, तहसील और विभिन्न कार्यालयों के कार्य को लेकर आईएसओ अवार्ड मिला है. जहां जिले में डॉक्यूमेंट्री रिकॉर्ड संधारण और अच्छे लोक कल्याण की योजनाओं सहित तमाम कार्यों को लेकर परफॉर्मेंस के आधार पर गुना कलेक्टर को ISO अवार्ड मिला है.
सोलर सिस्टम से किसान कंपनी को बिजली बेचेगा
जिले में एक किसान ने अपने खेत पर सोलर सिस्टम लगाया है जिसका लोकार्पण केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ने सिंधिया ने किया है. मध्य प्रदेश मे 1900 सोलर सिस्टम स्वीकृत है, लेकिन मध्यप्रदेश का गुना पहला जिला है, जहां 2 मेगावॉट सोलर पीजी प्लांट बिजली पैदा होगी जिससे किसान कंपनी को बेचेगा. गुना कलेक्टर की पहल पर दूसरे राज्यों के लिए पलायन करने वाले मजदूरों को अन्य राज्यों में न जाना पड़े इसके लिए उद्योग स्थापित किये गए हैं.
कलेक्टर लोगों के बीच लगाते हैं चौपाल
गुना में वन भूमि सहित जिले में हत्याएं और बलवा जैसी घटनाएं उत्पन्न नहीं हुई हैं. जिले में कैसे बेहतर कार्य किए जाएं, तमाम राजस्व मामलों में विवाद की स्थिति बनती थी. हर साल लाइन आर्डर बिगड़ते थे लेकिन जिले का प्रशासन पुलिस अधीक्षक की विशेष रणनीति कार्यशैली से बीते पिछले एक वर्ष में कोई भी ऐसा बड़ा विवाद नहीं हुआ.
गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्या लगातार लोगों के बीच चौपाल लगाकार पहुंचते हैं और उनकी छोटी-छोटी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने का प्रयास करते हैं और यही वजह है कि जिले में लगातार बहुत अच्छे कार्य किये जा रही है.
ये भी पढे़ं: विदिशा में मदरसे के 3 मौलवियों ने महिला से की छेड़छाड़, विरोध करने पर कहा- भाई की हत्या कर देंगे