विदिशा में मदरसे के 3 मौलवियों ने महिला से की छेड़छाड़, विरोध करने पर कहा- भाई की हत्या कर देंगे

शिकायत के आधार पर महिला थाना विदिशा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(d), 75(1)(i), 74, 351(3) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
The police have registered a complaint against the accused clerics.

पुलिस ने आरोपी मौलवियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर लिया है.

Input- सुरेंद्र राजपूत

MP News: विदिशा जिले के लटेरी थाना क्षेत्र के ग्राम मुरवास स्थित एक मदरसे में पदस्थ महिला शिक्षिका की शिकायत पर तीन मौलवियों के खिलाफ महिला थाना विदिशा में गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. शिक्षिका ने यौन उत्पीड़न और प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं, मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी और सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा का भी बयान सामने आया है.

पुलिस ने दर्ज किया केस

ग्राम मुरवास स्थित मदरसे में कार्यरत महिला शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि मदरसे में पदस्थ मौलवी नसीर, मौलवी जावेद और मौलवी अख्तर ने उसके साथ कथित रूप से यौन उत्पीड़न और प्रताड़ना की. शिकायत के आधार पर महिला थाना विदिशा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(d), 75(1)(i), 74, 351(3) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

मदरसे में अन्य महिलाओं के साथ हो सकती है घटना

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. शिकायत में यह आशंका भी जताई गई है कि संस्थान में अन्य छात्राओं या महिला कर्मचारियों के साथ भी इस प्रकार की घटनाएं हुई हो सकती हैं. हालांकि फिलहाल इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है और मामला जांचाधीन है.

मुरवास थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह डाबर ने बताया कि प्रकरण महिला थाना विदिशा में दर्ज हुआ है, जबकि मामले की विवेचना मुरवास थाना द्वारा की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

‘सभी एंगल से जांच की जा रही है’

फिलहाल पूरा मामला जांच के दायरे में है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा. सभी आरोप फिलहाल कथित हैं और अंतिम निर्णय न्यायालय एवं जांच प्रक्रिया के बाद ही होगा.

ये भी पढ़ें: पन्ना टाइगर रिजर्व में 3 महीने में तीसरे बाघ की मौत, किशनगढ़ कोर रेंज में मिला शव

ज़रूर पढ़ें