Gwalior Gaurav Vistaar Samman: भगवान से भी नहीं डरते दामोदर यादव, उन्होंने खुद बताई वजह

Gwalior Gaurav Vistaar Samman: ग्वालियर गौरव विस्तार सम्मान में दामोदर यादव शामिल हुए. उन्होंने कि मैं ईश्वर भी डरता नहीं हूं. भगवान कभी नहीं कहते कि डरो. मुझे सरकार ने सिक्योरिटी दी है.
damodar Yadav

दामोदर यादव

Gwalior Gaurav Vistaar Samman: ग्वालियर गौरव विस्तार सम्मान में आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव शामिल हुए. उन्होंने दतिया उपचुनाव को लेकर कहा कि ये चुनाव उतार-चढ़ाव भरा और अप्रत्याशित रहा है. एक प्रत्याशी को हमने टारगेट किया था, पार्टी ने उन्हें किनारे कर दिया. फिर दूसरे को लक्ष्य बनाया तो उन्हें भी किनारे लगा दिया गया.

‘नरोत्तम मिश्रा का गंभीरता विरोध किया’

पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से दोस्ती को लेकर उन्होंने कहा कि पहले मेरी उनसे दोस्ती थी. दादा पतली गली से निकल गए या निकाल दिए गए. पुराने दोस्त थे. अब दोस्ती नहीं दुश्मन बदल चुकी है. हम तो लाइन खींच रहे हैं, किसकी छोटी पड़ रही है. हमें फर्क नहीं पड़ता है. दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा को गंभीरता से ना लेने पर उन्होंने कहा कि उनका मैंने गंभीरता से विरोध किया है. कभी दोस्त हुआ करते थे लेकिन बहुत साल हो गए.

‘मैं भगवान से भी नहीं डरता’

विरोधी पार्टी के नेता से डर के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं किसी से नहीं डरता. किसी से डरता तो लड़ता कैसे? ईश्वर भी डरता नहीं हूं. भगवान कभी नहीं कहते कि डरो. मुझे सरकार ने सिक्योरिटी दी है. सागर गया था वहां भी 2000-3000 पुलिस के जवान थे तो मैंने आईजी से पूछा तो उन्होंने कहा कि आपकी जान को खतरा है, इसलिए सुरक्षा लगानी पड़ी.

ये भी पढ़ें: ‘कांग्रेस के जमाने में ग्वालियर विकास के लिए आंसू…’, विस्तार न्यूज के मंच पर क्या बोले लाल सिंह आर्य?

’78 सीटों पर टफ फाइट करेंगे’

थर्ड फ्रंट के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगले चुनाव में थर्ड फ्रंट सरकार बनाएगी. साल 2028 के विधानसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी 78 सीटों पर टफ फाइट करेगी. 2028 विधानसभा चुनाव में मुरैना से सिंगरौली तक चुनाव लडेंगे. 78 सीटें ऐसी रहेंगी, जहां पर हम फाइट में रहेंगे. प्रदेश में आजाद समाज पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लडे़गी. इसका निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे.

ज़रूर पढ़ें