Gwalior शीतला माता मंदिर हादसे में जान गंवाने वाले 14 लोगों की पूरी डिटेल, शिवपुरी-श्योपुर के श्रद्धालु भी शामिल

Gwalior Sheetla Mata Mandir Accident: ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसे में मरने वालों की संख्या 15 हो गई है. इनमें से 11 लोगों की डिटेल सामने आई है. इनमें ज्यादातर लोग ग्वालियर के रहने वाले हैं.
Gwalior sheetla mata mandir accident 14 died details

ग्वालियर: शीतला माता मंदिर

Gwalior Sheetla Mata Mandir Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर हादसे पर सीएम मोहन यादव ने दुख जताया है. इसके साथ ही मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है. इस हादसे में 15 लोगों की मौत हुई है. उनकी डिटेल सामने आई है. इनमें से ज्यादातर लोग ग्वालियर से हैं. वहीं कुछ श्रद्धालु शिवपुरी और श्योपुर से भी हैं. फिलहाल 11 लोगों की जानकारी सामने आई है. बाकी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

ये है मृतकों की डिटेल

  • सत्येंद्र गुर्जर पुत्र जगदीश गुर्जर उमर (22 साल) निवासी महलगांव, ग्वालियर
  • सरला तोमर पत्नी राजेंद्र कुमार (50 साल) निवासी हनुमान पहाड़ी राजीव नगर गुड़ा गुड़ी का नाका, ग्वालियर
  • गौरव परिहार पुत्र कमलेश परिहार (18 साल) निवासी बड़ा गांव खुरेरी, ग्वालियर
  • महेश शर्मा पुत्र मातादीन शर्मा (45 साल) निवासी सहसराम गसवानी, श्योपुर
  • विमलेश पुत्र बबलू बघेल (18 साल) निवासी महागावरा थाना सीहोर, जिला शिवपुरी
  • देवेश बघेल पुत्र हरि सिंह बघेल (17 साल) निवासी मावटा थाना भितरवार
  • प्रिंस उर्फ छोटू जाटव पुत्र संतोष जाटव (16 साल) निवासी चौहान प्याऊ गल्ला कोठार
  • शौर्य शर्मा पुत्र संजय शर्मा (15 साल) निवासी सहसराम गोस्वामी, शिवपुरी
  • हेमंत राठौड़ पुत्र जबर सिंह राठौड़ (21 साल) निवासी यादव धर्म कांटा हजीरा, ग्वालियर
  • दिव्यांश पुत्र अशोक कुशवाहा (16 साल) निवासी महेशपुरा सिकंदर कंपू, ग्वालियर
  • पवन पुत्र विद्याराम राठौर (23 साल) निवासी गदाईपुर हजीरा, ग्वालियर

कलेक्टर ने दिए बेहतर उपचार के निर्देश

कलेक्टर रुचिका चौहान ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के साथ ट्रामा सेंटर पहुंचकर घायलों के उपचार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने चिकित्सकों को सभी घायलों का बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं के उपचार के लिए विशेष व्यवस्था भी कराई गई है.

ये भी पढ़ें: Gwalior Accident: चेकपोस्ट पर भी नहीं रुका ट्रक, जानिए कैसे हुआ शीतला मंदिर हादसा, ड्राइवर फरार

8 गंभीर घायल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक 15 लोगों की मौत हुई है. 8 गंभीर रूप से घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. शेष घायलों का भी इलाज जारी है. इस दुःखद दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु से क्षेत्र में शोक व्याप्त है. जिला प्रशासन द्वारा घायलों के बेहतर से बेहतर उपचार और आवश्यक व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जा रहा है.

ज़रूर पढ़ें