मुरैना के जैन मंदिर को चोर ने बनाया निशाना! चांदी का छत्र चुराया, पुलिस मामले की जांच में जुटी
मुरैना के जैन मंदिर से चांदी का छत्र चोरी
Morena Crime News: (मनोज शर्मा की रिपोर्ट) शहर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है. जानकारी के अनुसार, मंदिर में मुनिसुब्रतनाथ भगवान की वेदी से चांदी का छत्र अज्ञात चोर चोरी कर ले गया. घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. चोरी की वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे जैन समाज में रोष और चिंता का माहौल है.
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुट गई है. जैन समाज ने चोरी का जल्द खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करने और चोरी गए चांदी के छत्र की बरामदगी की मांग की है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें: Morena: मामूली से विवाद पर महिला को पेड़ से बांधकर से पीटा, बीच-बचाव करने आए बेटे को भी लहूलुहान किया