मुरैना: पशु अस्पताल में खर्राटे भरते मिले चपरासी और डॉक्टर गायब, कैमरा देखते ही उड़ गई नींद

मुरैना/मनोज शर्मा: मुरैना जिले के सबलगढ़ स्थित पशु चिकित्सालय में मंगलवार को लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आइए जानते है क्या है पूरा मामला
Morena News

पशु अस्पताल, सबलगढ़

मुरैना/मनोज शर्मा: मुरैना जिले के सबलगढ़ स्थित पशु चिकित्सालय में मंगलवार को लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. अस्पताल पहुंचे एक युवक को वहां ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए. अस्पताल के बरामदे में टेबल-कुर्सी के पास रखी बेंच पर पदस्थ चपरासी लालाराम गहरी नींद में खर्राटे भरते मिले. जैसे ही कैमरा सामने आया उनकी नींद खुल गई.

मौके पर कोई भी नहीं था मौजूद

जानकारी के अनुसार पशु चिकित्सालय में डॉक्टर उमाकांत शर्मा, एवीएफओ सतीश बाथम और चपरासी लालाराम पदस्थ हैं. मौके पर न तो डॉक्टर मौजूद थे और न ही एवीएफओ. पूछताछ करने पर चपरासी लालाराम ने बताया कि डॉक्टर उमाकांत शर्मा झुंडपुरा गए हुए हैं, जबकि एवीएफओ सतीश बाथम खाना खाने घर गए हैं.

अधिकारी अस्पताल छोड़कर कैसे चले गए?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि ड्यूटी के दौरान जिम्मेदार अधिकारी अस्पताल छोड़कर कैसे चले गए और अस्पताल की व्यवस्था एक सोते हुए कर्मचारी के भरोसे कैसे छोड़ दी गई. अस्पताल में आने वाले पशुपालकों को भी इस दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न

इस घटना ने पशु चिकित्सा विभाग की कार्यप्रणाली और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों की जांच कर संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि सरकारी सेवाओं का लाभ आम जनता को समय पर मिल सके.

ये भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana: कब जारी होगी लाडली बहना योजना की 37वीं किस्त, खाते में आए 1500 रुपये कि नहीं? ऐसे करें चेक

ज़रूर पढ़ें