ग्वालियर में जहर खाकर थाने के अंदर पहुंची पीड़िता, कहा- नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म किया; पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

पुलिस का कहना है कि महिला खतरे से बाहर है. आरोपी गजेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसकी गिरफ्तारी हो जाएगी.
Representative image.

सांकेतिक तस्वीर.

Gwalior News: ग्वालियर के मुरार थाने में एक शादीशुदा महिला जहर खाकर युवक के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज करवाने पहुंची. महिला का आरोप है कि एक युवक ने नौकरी का झांसा देकर पहले तो रेप किया. फिर कई काफी दिनों से ब्लैकमेल कर रहा है. लेकिन तभी उसकी तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद पुलिस ने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया. हालांकि गनीमत रही कि महिला की जान बच गई.

बच्चों की पढ़ाई के लिए भिंड से ग्वालियर आई थी महिला

पूरा मामला मुरार थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि भिंड की रहने वाली एक शादीशुदा महिला साल 2024 में ग्वालियर आई थी. महिला के दो बेटियां हैं, दोनों की पढ़ाई के लिए वह ग्वालियर आई थी. यहां बंसीपुर गजेंद्र केवट नाम के एक शख्स की ऑनलाइन (कियोस्क सेंटर) दुकान है. महिला बैंक में पैसे ट्रांसफर करने के लिए अक्सर दुकान पर जाती थी. इस दौरान महिला की गजेंद्र से बातचीत शुरू हो गई.

पीड़िता ने बताया कि इस दौरान आरोपी को पता चला कि उसकी आर्थिक स्थिति सही नहीं है. इसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने महिला को अपने जाल में फंसाने के लिए प्लान बनाया. आरोपी ने पीड़िता को अपने पास ही किराए का कमरा दिलवा दिया. इसके बाद आरोपी ने कमरे में ही महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

सालों से कर रहा था ब्लैकमेल

पीड़िता ने बताया कि आरोपी गजेंद्र दुष्कर्म की वारदात के बाद से सालों से ब्लैकमेल करके शोषण कर रहा था. आरोपी महिला पर पति से तलाक देने का भी दबाव बनाने लगा. नौकरी दिलाने और शादी करने के नाम पर शोषण करता रहा. लेकिन एक दिन तंग आकर महिला ने थाने में शिकायत कर दी.

महिला की हालत स्थिर, आरोपी की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि एक शादीशुदा महिला ने आरोपी गजेंद्र केवट पर रेप और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था. पीड़िता थाने पहुंची थी, उसकी शिकायत भी दर्ज कर ली गई. लेकिन तभी महिला बाहर चली गई और जहर खाकर थाने के अंदर आई. इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया. हालांकि अभी महिला खतरे से बाहर है. पुलिस ने आरोपी गजेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसकी गिरफ्तारी हो जाएगी.

ये भी पढे़ं: ‘सोनम रघुवंशी एक नंबर की झूठी है’, नेपाल भागने वाले बयान पर राजा के भाई ने दी सफाई

ज़रूर पढ़ें