Sagar News: साइबर ठगों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को बनाया शिकार, खाते से उड़ाए 1.76 लाख रुपए

Sagar News: सागर में साइबर ठगों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन के 80 साल पुराने बैंक खाते से 3 ट्रांजेक्शन में 1 लाख 76 हजार 902 रुपए निकाल लिए। रकम मंदिर में दान के लिए जमा थी. साइबर सेल मामले की जांच कर रही है.
sagar news

sagar news

Sagar News: जिले में साइबर ठगों ने इस बार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को निशाना बनाया है. कटरा बाजार निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन के बैंक खाते से तीन ट्रांजेक्शन के जरिए 1 लाख 76 हजार 902 रुपए निकाल लिए गए.

रकम निकलने के बावजूद कोई मैसेज नहीं

सबसे हैरानी की बात यह रही कि रकम निकलने के बावजूद उनके मोबाइल पर बैंक की ओर से किसी तरह का मैसेज नहीं आया. ताराचंद जैन का कटरा बाजार स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में करीब 80 वर्षों से खाता है. इसी खाते में उनकी पेंशन आती है. कुछ दिन पहले उनके बेटे संतोष जैन बैंक पहुंचे और खाते की जानकारी ली. इस दौरान खाते में जमा राशि कम मिली.

तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए राशि निकाली

बैंक से जानकारी लेने पर पता चला कि खाते से तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए राशि निकाली गई है. पहले ट्रांजेक्शन में 1 लाख रुपए, दूसरे में 2 रुपए और तीसरे ट्रांजेक्शन में 76 हजार 900 रुपए निकाले गए. इस तरह कुल 1 लाख 76 हजार 902 रुपए खाते से गायब हो गए. जानकारी के मुताबिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी यह राशि मंदिर में दान करने के लिए जमा कर रहे थे.

ज्ञात व्यक्ति ने उनके खाते से यह रकम निकाली

आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके खाते से यह रकम निकाल ली. खास बात यह है कि रकम निकलने के दौरान उनके मोबाइल पर बैंक की ओर से कोई ट्रांजेक्शन मैसेज नहीं आया. इसके अलावा किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन या कॉल भी प्राप्त नहीं हुआ.

ठगी की जानकारी मिलने के बाद ताराचंद जैन और उनके बेटे एसपी कार्यालय पहुंचे और एडिशनल एसपी नरेंद्र सोलंकी से शिकायत की. उन्होंने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और ठगी गई राशि वापस दिलाने की मांग की है. शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़े: Durg: पहली बार ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में जेल, यात्रियों से भरी बस चला रहे चालक को तीन दिनों के लिए भेजा जेल

ज़रूर पढ़ें