Gwalior: ट्रेन से चुराता था यात्रियों का सामान, पुलिस ने दबोचा, घर से बरामद हुआ 8 लाख का माल

MP News: ग्वालियर में ट्रेनों के एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों के लगेज बैग चोरी करने वाले एक आरोपी को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी पिछले चार से छह महीनों से यात्रियों के सामान पर हाथ साफ कर रहा था.
The police apprehended the accused.

पुलिस ने आरोपी को दबोचा

MP News: ग्वालियर में ट्रेनों के एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों के लगेज बैग चोरी करने वाले एक आरोपी को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी पिछले चार से छह महीनों से यात्रियों के सामान पर हाथ साफ कर रहा था. पुलिस ने उसके घर की तलाशी लेकर करीब 35 बैग, एक लैपटॉप, चार मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान बरामद किया है. जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 8 लाख रुपये बताई गई है.

स्टेशन पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी

पुलिस के अनुसार, ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को रोकने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान जीआरपी ग्वालियर की टीम ने संदेह के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया. पूछताछ में पता चला कि वह लंबे समय से ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था.

सामान्य यात्री बनकर स्टेशन से निकल जाता था

आरोपी चोरी करने के लिए खासतौर पर एसी कोच में रखे यात्रियों के लगेज बैग को निशाना बनाता था. मौका मिलते ही वह बैग उठाकर स्टेशन से बाहर निकल जाता था. उसकी चाल ऐसी होती थी कि किसी को उस पर शक नहीं होता और वह सामान्य यात्री की तरह अपना सामान लेकर निकल जाता था.

घर से 8 लाख रुपये का सामान बरामद

जीआरपी के डीएसपी कीर्ति सिंह नरवरिया ने बताया कि स्टेशन पर चेकिंग के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली है. आरोपी के घर से करीब 35 बैग, एक लैपटॉप, चार मोबाइल फोन समेत अन्य कीमती सामान बरामद किया गया है. बरामदगी के बाद पुलिस अब चोरी की घटनाओं से जुड़े अन्य सुराग जुटा रही है.

पहली चोरी में फायदा हुआ तो बनाने लगा निशाना

जीआरपी निरीक्षक दिलीप समाधिया के मुताबिक, आरोपी पहले एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था. वहां आर्थिक नुकसान होने के बाद वह ट्रेन से यात्रा कर रहा था. इसी दौरान उसने पहली बार एक यात्री का बैग चोरी किया. बैग में रखे सामान और नकदी से उसे फायदा हुआ, जिसके बाद उसने दोबारा चोरी करना शुरू कर दिया. धीरे-धीरे उसने इसे जल्दी पैसा कमाने का तरीका बना लिया.

ये भी पढे़ं- दिवाली पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, ग्वालियर-गांधीनगर एक्सप्रेस समेत 4 ट्रेनों में AC कोच के बादले बढ़े स्‍लीपर डिब्बे

ज़रूर पढ़ें