MP News: इंदौर के सराफा पर ईरान युद्ध का असर! 5 हजार बंगाली कारीगरों ने शहर छोड़ा
सांकेतिक तस्वीर
MP News: मिडिल ईस्ट में तनाव का माहौल है. ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच युद्ध जारी है. इसका असर अब भारत पर भी देखने को मिल रहा है. कच्चा तेल और LPG समेत दूसरे ईंधन उत्पादों की सप्लाई में रुकावट आने की वजह से लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के सराफा बाजार पर भी इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है.
5 हजार बंगाली कारीगरों ने शहर छोड़ा
कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत की वजह से इंदौर का सराफा बाजार में कई समस्याएं आ रही हैं. सोने और चांदी के गहने वाले कारीगरों के सामने में चुनौती खड़ी हो गई है. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक सराफा में लगभग 20 हजार बंगाली कारीगर काम करते हैं, जिनमें से 5 हजार पलायन कर गए हैं. बाकी कारीगरों के पलायन की संभावना है. ये भी कहा जा रहा है कि कुछ कारीगर बंगाल में चुनाव होने के कारण पलायन कर रहे हैं. वोट देने के लिए अपने घर जा रहे हैं.
काम भी असर पड़ रहा है
गैस की किल्लत की वजह से काम पर असर पड़ रहा है. कमर्शियल गैस की सप्लाई में कमी आने की वजह से जो काम पहले 2 से 4 दिनों में होता था, अब उसमें 15 दिनों को समय लग रहा है. वहीं, सराफा व्यापारियों का कहना है कि हल्के वजन वाली ज्वेलरी की मांग बढ़ गई है. पहले जहां कस्टमर 30, 50 या 100 ग्राम तक की ज्वेलरी लेते थे, अब 1 लाख रुपये तक के बजट वाले आभूषण खरीद रहे हैं.
ये भी पढ़ें: MP News: RGPV में फिर पेपर लीक, परीक्षा से पहले ही WhatsApp पर वायरल हुआ फार्मेसी का प्रश्न पत्र
शादी का सीजन पर धंधा मंदा
शादी का सीजन फिर से शुरू होने वाला है. कारोबारियों और कारीगरों के मुताबिक गैस की सप्लाई में कमी की वजह से धंधा मंदा हो गया है. हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया है. प्रशासन और गैस एजेंसियों पर खामियों का ठीकरा फोड़ा जा रहा है.