इंदौर-उज्जैन के बीच बनेगा वर्ल्ड क्लास 4 लेन हाईवे! सिंहस्थ से पहले दोनों शहरों को मिलेगी सुपरफास्ट कनेक्टिविटी

Indore Ujjain Greenfield Highway: जल्द ही दोनों शहरों के बीच ग्रीनफील्ड हाईवे बनकर तैयार होगा. इससे इन शहरों के बीच सफर तेज, आसान और आरामदायक हो जाएगा. इस हाईवे का निर्माण सिंहस्थ 2028 से पहले करने की योजना है, जिस पर तेज गति से काम जारी है.
Indore Ujjain Greenfield Highway

सांकेतिक तस्वीर

Indore Ujjain Greenfield Highway: इंदौर और उज्जैन के बीच सुपरफास्ट कनेक्टिविटी होने वाली है. जल्द ही दोनों शहरों के बीच ग्रीनफील्ड हाईवे बनकर तैयार होगा. इससे इन शहरों के बीच सफर तेज, आसान और आरामदायक हो जाएगा. इस हाईवे का निर्माण सिंहस्थ 2028 से पहले करने की योजना है, जिस पर तेज गति से काम जारी है.

हाईवे की लंबाई 48 किमी होगी

  • साल 2028 में सिंहस्थ कुंभ का आयोजन होना है, इसके लिए राज्य सरकार जोर-शोर तैयारियां कर रही है.
  • उज्जैन और आसपास के क्षेत्रों में अवसंरचनात्मक कार्य तेजी से किए जा रहे हैं.
  • अन्य शहरों से कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए रोड, ब्रिज और दूसरी संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है.
  • इसी कड़ी में इंदौर और उज्जैन के बीच करीब 48 किमी लंबा ग्रीनफील्ड हाईवे का निर्माण किया जा रहा है.
  • इसके निर्माण में करीब 2000 से लेकर 2900 करोड़ खर्च होंगे.

30 मिनट में सफर होगा पूरा

  • इंदौर की ओर से इस हाईवे की शुरुआत पितृ पर्वत से होगी.
  • उज्जैन में हाईवे सिंहस्थ क्षेत्र बाईपास में आकर मिलेगा.
  • दोनों शहरों के बीच का सफर मात्र 30 मिनट में पूरा होगा.
  • सिंहस्थ के समय ये हाईवे बेहद ही मददगार होगा.

ये भी पढ़ें: सिंगरौली बैंक लूट कांड का नेपाल कनेक्शन! आरोपी इंटरनेट कॉलिंग से बदमाशों के संपर्क में था, 1 महीने रेकी की

क्या हैं खासियत?

  • इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड हाईवे के बनने के बाद ट्रैफिक का दबाव कम होगा.
  • इसकी चौड़ाई 60 मीटर होगी. ATMS सिस्टम से लैश होगा, सीसीटीवी कैमरे से निगरानी भी की जाएगी.
  • एक कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा, इससे पूरे हाईवे की निगरानी की जाएगी.
  • इस हाईवे पर 35 छोटे-बड़े ब्रिज और तीन फ्लाईओवर होंगे.
  • इसमें 6 व्हीकल अंडरपास, 10 लाइट व्हीकल अंडरपास, 18 स्मॉल अंडरपास होंगे.

ज़रूर पढ़ें