Dindori: व्यवसायी ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 2.64 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि सरकार को लौटाई

Dindori:डिंडोरी जिले के एक व्यवसायी ने ईमानदारी का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया है, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है. आइए जानते है क्या है पूरा मामला.
Dindori News

व्यवसायी की ईमानदारी

Dindori/अनिल साहू: डिंडोरी जिले के एक व्यवसायी ने ईमानदारी का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया है, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है. दरअसल एमएसएमई प्रोत्साहन योजना के तहत नर्मदा राइस मिल की संचालिका रिचा रमेश राजपाल के खाते में 29 लाख 34 हजार 722 रुपये की सब्सिडी जमा होना था. लेकिन तकनीकी त्रुटि के कारण उनके खाते में 2 करोड़ 93 लाख 47 हजार 223 रुपये की राशि स्थानांतरित हो गई.

तत्काल बैंक और संबंधित अधिकारियों को दी सूचना

खाते में निर्धारित राशि से कहीं अधिक रकम आने की जानकारी मिलते ही व्यवसायी रमेश राजपाल ने तत्काल बैंक और संबंधित विभागीय अधिकारियों को सूचना दी, इसके बाद उन्होंने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर अतिरिक्त प्राप्त पूरी राशि सरकार के खाते में वापस जमा करा दी है. व्यवसायी की ईमानदारी की जिला प्रशासन ने भी सराहना की है.

सत्यनिष्ठा समाज के लिए प्रेरणास्रोत

डिंडोरी कलेक्टर अंजू भदौरिया ने रमेश राजपाल के इस कदम को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि आज के समय में इस तरह की सत्यनिष्ठा समाज के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं शासन-प्रशासन और नागरिकों के बीच विश्वास को मजबूत करती हैं तथा नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देती हैं. रमेश राजपाल के इस सराहनीय कार्य की जिलेभर में चर्चा हो रही है. लोग इसे ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदार नागरिकता का उत्कृष्ट उदाहरण मान रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः NEET परीक्षा की धांधली को लेकर राहुल गांधी ने ‘छात्रों की गूंज’ शुरू किया, जीतू पटवारी बोले- छात्रों से संवाद करके जनआंदोलन करेंगे

ज़रूर पढ़ें