शादी में डीजे बजाने पर लगेगा 21 हजार का जुर्माना, रिंग और प्री-वेडिंग सेरेमनी पर भी रोक, जानिए क्या है पूरा मामला

Khandwa News: खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में श्री तिरोले कुनबी पटेल समाज की दो दिवसीय वार्षिक कार्ययोजना की बैठक शनिवार और रविवार को हुई. इस बैठक में समाज के वरिष्ठ नागरिक और कार्यकारिणी सदस्य शामिल हुए. शादी में दिखावे और अनावश्यक खर्च को लेकर ऐतिहासिक निर्णय लिए गए.
Khandwa fine of ₹21000 will be imposed playing DJ Decision of Kunbi Patel community

सांकेतिक तस्वीर

Khandwa News: अक्सर शादी समारोह में दिखावा करने के लिए लाखों रुपये खर्च कर दिए जाते हैं. इससे वर और वधु दोनों पक्षों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है. कई बार जीवन की जमापूंजी बेटे-बेटियों की शादी में खर्च हो जाती है. वहीं, मांगों को पूरी करने के लिए बैंक या दूसरे संस्थानों से लोन लिया जाता है. इससे पारिवारिक बजट भी बिगड़ जाता है. इसके साथ कई ऐसी एक्टिविटी भी होती है, जिससे फिजूलखर्ची बढ़ती है. इस पर पाबंदी लगाने के लिए कुनबी समाज ने बड़ा फैसला लिया है.

डीजे बजाने पर 21-21 हजार का जुर्माना

खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में श्री तिरोले कुनबी पटेल समाज की दो दिवसीय वार्षिक कार्ययोजना की बैठक शनिवार और रविवार को हुई. इस बैठक में समाज के वरिष्ठ नागरिक और कार्यकारिणी सदस्य शामिल हुए. शादी में दिखावे और अनावश्यक खर्च को लेकर ऐतिहासिक निर्णय लिए गए. इस मीटिंग में डीजे बजाने पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया. सदस्यों का कहना है कि बारात के दौरान डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. जो भी इसका उल्लंघन करेगा, उस पर जुर्माना लगाया जाएगा. वर और वधु दोनों पक्षों पर 21-21 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाया जाएगा. जुर्माने से मिली राशि को समाज के संगठन कोष में जमा किया जाएगा.

इन मामलों में भी सख्ती बरती गई

  • बच्चे के जन्म के बाद पावणा-पावणी और गोद भराई जैसे कार्यक्रम में मेहमानों की संख्या पर सख्ती.
  • अंतिम यात्रा के दौरान कपड़े ले जाने की प्रथा को समाप्त किया जाएगा. इसकी जगह पर घी, कपूर और अगरबत्ती जैसी सामग्री ले जाने की अनुमति होगी.

ये भी पढ़ें: पोस्‍टमार्टम के बिना दफना दिया म‍हिला का शव, परिजनों की शिकायत के बाद कब्र से निकाली लाश, एसिड पीने से हुई थी मौत

  • इसके साथ ही वित्तीय पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए समाज के लिए साल में एक बार धन संग्रह किया जाएगा.
  • सामाजिक सुधारों के साथ-साथ विकासात्मक कार्यों पर भी फोकस किया जाएगा.
  • महिला सम्मेलन, बालिका शिक्षा कार्यशाला, किसानों के लिए कार्यशाला और रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा.

ज़रूर पढ़ें