धार में चरित्र पर शक में पत्नी की हत्या कर दी, शव को पेटी में छिपाया; फिर बिस्तर डालकर सो गया
धार में हत्या करने वाला आरोपी पति की पत्नी के साथ फोटो.
Input- जफर अली
MP News: धार जिले के राजगढ़ नगर के भानगढ़ रोड़ स्थित शंकरपुरा क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं. यहां एक युवक ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी पति ने अपनी पत्नी का शव बिस्तर पेटी में डाल दिया और ऊपर बिस्तर लगाकर सो गया. राजगढ़ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को हिरासत में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी हैं.
शक के आधार पर पुलिस ने बिस्तर पेटी चेक की
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को राजगढ़ के शंकरपुरा क्षेत्र से स्थानीय व्यक्ति द्वारा सूचना मिली थी कि एक महिला सुबह से लापता है. जबकि पति परिवारवालों को संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है. सूचना पर पुलिस शंकरपुरा निवासी कमलेश खराड़ी के घर पहुंची. यहां आरोपी बिस्तर पर सोया था. पुलिस ने उससे पूछताछ की और महिला की खोजबीन शुरू की. पुलिस को शंका होने पर बिस्तर पेटी को खोलकर देखा तो महिला हिना खराड़ी(35) का शव बिस्तर पेटी में पड़ा था. पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेते हुए मृतिका के शव को पीएम के लिए सिविल अस्पताल सरदारपुर भिजवाया है.
शराब के नशे में पत्नी का गला घोंट दिया
आरोपी कमलेश से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया की चरित्र शंका को लेकर अक्सर पत्नी से विवाद चलता था. सोमवार रात में उसका पत्नी से विवाद हुआ और उसने शराब के नशे में पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक मृतिका की 3 लड़कियां और एक लड़का है. विवाद के चलते बच्चे सामने अपनी बुआ के यहां सोने चले गए थे.फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच में जुटी हैं और आरोपी पति से पूछताछ की जा रही हैं.
ये भी पढे़ं: BJP नेता के बर्थडे पर बुलेट से पटाखे फोड़े, काफी देर तक होता रहा शोर-शराबा; इंदौर में पुलिस बोली- जांच कर रहे हैं