धार के मनीष प्रजापति बने साइंटिस्ट, GATE-2026 में AIR-293 हासिल की; NPCIL में वैज्ञानिक अधिकारी के पद पर चयन

चयन के बाद मनीष 1 अगस्त 2026 से राजस्थान के रावतभाटा स्थित NPCIL के प्रशिक्षण केंद्र में एक वर्ष का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद उन्हें वैज्ञानिक अधिकारी के रूप में स्थायी नियुक्ति दी जाएगी.
Manish Prajapati has become a scientist after securing AIR 293 in GATE-2026.

मनीष प्रजापति GATE-2026 में AIR-293 हासिल करके साइंटिस्ट बन गए हैं.

Input- जफर अली

MP News: धार जिले के धरमपुरी का नाम एक बार फिर देशभर में गूंजा है. यहां के होनहार युवा मनीष प्रजापति ने अपनी मेहनत से न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है. मनीष ने GATE-2026 की इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन शाखा की परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक 293 हासिल की. इसी शानदार प्रदर्शन के दम पर उनका चयन न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) में वैज्ञानिक अधिकारी (इलेक्ट्रॉनिक्स) के प्रतिष्ठित पद पर हुआ है.

ऐसे हुआ चयन

GATE-2026 के परिणाम के आधार पर NPCIL ने वैज्ञानिक अधिकारी के 50 पदों पर भर्ती के लिए देशभर से करीब 600 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया था. मनीष का साक्षात्कार 11 जून 2026 को मुंबई के अनुशक्ति नगर स्थित NPCIL मुख्यालय में हुआ. कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद 3 जुलाई 2026 को घोषित अंतिम परिणाम में मनीष का नाम वैज्ञानिक अधिकारी पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची में आया.

अब राजस्थान के रावतभाटा में लेंगे प्रशिक्षण

चयन के बाद मनीष 1 अगस्त 2026 से राजस्थान के रावतभाटा स्थित NPCIL के प्रशिक्षण केंद्र में एक वर्ष का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद उन्हें वैज्ञानिक अधिकारी के रूप में स्थायी नियुक्ति दी जाएगी.

परिवार और गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय

इस बड़ी उपलब्धि का श्रेय मनीष ने अपने माता-पिता, दादी, अंकल, बहनों, विद्यालय के शिक्षकों और जोशी कोचिंग को दिया है. मनीष का कहना है कि परिवार और गुरुजनों के सहयोग के बिना ये मुकाम हासिल करना संभव नहीं था.

धारमपुरी और पूरे जिले के लिए ये गर्व का विषय है कि एक छोटे से कस्बे का युवा अब देश की परमाणु ऊर्जा परियोजना में वैज्ञानिक के रूप में अपनी सेवाएं देगा.

ये भी पढ़ें: ‘मैं जीवन में कभी नशा करूंगा…’, मंडला में मंच से मंत्री की जुबान फिसली, मचा घमासान