‘मैं जीवन में कभी नशा करूंगा…’, मंडला में मंच से मंत्री की जुबान फिसली, मचा घमासान
मंडला में नशा मुक्ति की शपथ दिलाते समय मंत्री की जुबान फिसली.
MP News: मंडला में गुरु पूर्णिमा के मंच से नशामुक्ति का संदेश दिया जा रहा था, लेकिन शपथ दिलाते वक्त एक ऐसी जुबान फिसली कि उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस क्लिप पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
‘मैं जीवन में कभी नशा करूंगा’
मंडला में गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिला रहे थे. लेकिन “मैं जीवन में कभी नशा नहीं करूंगा” कहलवाने की जगह उनके मुंह से “मैं जीवन में कभी नशा करूंगा” निकल गया. कुछ ही सेकंड की इस मानवीय चूक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अब कोई इसे जुबान फिसलने की सामान्य भूल बता रहा है, तो कोई इसे लेकर तंज कस रहा है. फिलहाल, यह वीडियो पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है.
सोशल मीडिया पर खुद शेयर किया वीडियो
घटना गुरुवार शाम बैढ़न स्थित राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम की है. इस कार्यक्रम में 200 से ज्यादा छात्र छात्राओं ने भाग लिया था. कार्यक्रम में एसपी, कई थानेदार समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे. इस दौरान मंत्री दिलीप जायसवाल ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को एक हाथ आगे करके नशा ना करने की शपथ दिलावाई. हालांकि जब मंत्री की जुबान फिसली, उन्होंने फौरन की उसे सही करते हुए सही वाक्य बोल दिया. इस दौरान मंच पर कई लोगों को हंसी भी आ गई है. बड़ी बात ये है कि मंत्री ने खुद ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वहीं वीडियो देखकर फेसबुक यूजर्स भी मजाकिया अंदाज में तंज कस कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: मंडला में सरपंच का घर बना ‘क्लासरूम’, जर्जर हो चुके सरकारी स्कूलों की बारिश में खुली पोल