25 साल में चोरी की, 61 की उम्र में पकड़ा गया, खंडवा में किसान बनकर पहुंची पुलिस ने किया गिरफ्तार
खंडवा में चोरी के आरोपी को पुलिस ने 36 साल बाद गिरफ्तार किया.
Input- शेख शकील
MP News: खंडवा में जवानी में चोरी कर फरार हुआ आरोपी को बुढ़ापे (61 साल) में पुलिस के हाथ आया है. आरोपी पिछले 36 साल से फरार था. उसने कोतवाली क्षेत्र में वर्ष 1989 में चोरी की थी. कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी कालू को जमानत भी मिल गई थी. इसके बाद से आरोपी फरार था.
दूसरे गांव में रह रहा था आरोपी
आरोपी अपना गांव छोड़ दूसरे गांव रुस्तमपुर इलाके में रहने लगा था. हेडकांस्टेबल रफीक खान ने कांस्टेबल अनुराग और पंकज साहू की मदद से फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है. कालू ने वर्ष 1989 में चोरी की थी. तब कालू की उम्र 25 वर्ष थी. कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया. कोर्ट में पेश करने के बाद कालू को जमानत मिल गई थी. लेकिन इसके बाद वो गांव छोड़कर फरार हो गया.
36 साल बाद पुलिस ने पकड़ा
इस प्रकरण की फाइल पर 36 सालों से धूल जमी हुई थी. फरार आरोपी कालू को तलाशने के वारंट जारी किया. फिर मुखबिर की सूचना पर पता चला कि कालू ने घटना के बाद बेड़ियाव गांव छोड़ दिया. कोर्ट ने जनवरी में गिरफ्तारी वारंट जारी किया. पुलिसकर्मी किसान बनकर रुस्तमपुर पहुंचे. वह खेतों में निंदाई का काम कर रहा था. निंदाई का काम कराने के बहाने उससे मिले और पकड़ लिया.
ये भी पढ़ें: बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से संबद्ध B.Ed कॉलेजों की अनियमितता का मामला, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने जांच शुरू की