राजा रघुवंशी मर्डर केस: सुप्रीम कोर्ट पहुंची सोनम, तीसरी बार जमानत की मांग, कल होगी सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को होगी सुनवाई
Raja Raghuvanshi murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है. मेघालय सरकार ने उच्चतम न्यायालय से मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की है. अब इस पर शुक्रवार (3 जुलाई) को सुनवाई होगी.
राज्य सरकार ने क्या कहा?
मेघालय सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि ये वही महिला है जो अपने पति को मध्य प्रदेश के इंदौर से मेघालय लेकर गई थी. इसके बाद अपने 3 दोस्तों के साथ मिलकर पति राजा रघुवंशी की बेरहमी से हत्या कर दी थी. आरोपियों ने शव को ठिकाने लगा दिया था.
सोनम को हाई कोर्ट से मिली जमानत
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के करीब एक साल बाद पत्नी सोनम रघुवंशी को निचली अदालत से 27 अप्रैल 2026 को जमानत मिल गई थी. मेघालय की सरकार ने इस फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. ये याचिका 29 जून को खारिज हो गई थी. इसके बाद अब सरकार ने सुप्रीम अदालत का रुख किया है. सोनम अब आजादी की तीसरी जंग के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची है.
ये भी पढ़ें: अजब इंदौर में गजब कारनामा! सड़क के बीचों-बीच कर दी बोरिंग, जानें क्या है पूरा मामला
पुलिस की एक गलती से सोनम जेल से बाहर
हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि पुलिस के द्वारा सोनम को गिरफ्तारी का आधार ना बताना संविधान के अनुच्छेद 22(1) का उल्लंघन है. न्यायालय ने इसे गंभीर माना था. इसके आधार पर गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के पास गिरफ्तारी के कारण जानने का अधिकारी है और अपनी पसंद का वकील चुनने का अधिकार है. सोनम को मिली जमानत पर राजा रघुवंशी के परिवार ने इस पर दुख जताया था.