सीधी में जाम हटाने पहुंची पुलिस की टीम पर हमला, थाना प्रभारी हुए घायल, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Sidhi News: हमले में थाना प्रभारी इंद्रराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद उन्हें तत्काल डायल-112 की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है. घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी विवेक द्विवेदी अपनी टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और घायल अधिकारी का हालचाल जाना.
sidhi Police team attacked station House Officer injured

सीधी: पुलिस पर हमला, कमर्जी थाना प्रभारी घायल

Sidhi News: सीधी जिले के कमर्जी थाना क्षेत्र में सड़क से अवैध अवरोध हटाने गई पुलिस टीम पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. घटना में कमर्जी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक इंद्रराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, पटपरा सरपंच के घर से लगभग 100 मीटर आगे पटेल परिवार के द्वार के पास सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया था. मार्ग बाधित होने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी इंद्रराज सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रास्ता खुलवाने की कार्रवाई शुरू की.

बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद दिनेश पटेल उर्फ गुंठी, उसका भाई सुनील पटेल, पुत्र विनय पटेल उर्फ पंडित, प्रीतम पटेल उर्फ दुली, रितेश पटेल उर्फ सिंटू सहित परिवार के अन्य सदस्य एवं महिलाएं वहां मौजूद थीं. आरोप है कि पुलिस द्वारा अवरोध हटाने की कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी और पुलिस दल पर धारदार हथियारों एवं अन्य साधनों से हमला कर दिया गया.

थाना प्रभारी का इलाज जारी

हमले में थाना प्रभारी इंद्रराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद उन्हें तत्काल डायल-112 की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है. घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी विवेक द्विवेदी अपनी टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और घायल अधिकारी का हालचाल जाना.

ये भी पढ़ें: रेटिंग चमकाने के लिए कॉन्स्टेबल ने डायल 112 पर करा दी 233 फर्जी शिकायत, मऊगंज एसपी ने किया लाइन अटैच

पुलिस अधीक्षक ने हालचाल जाना

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायल थाना प्रभारी के स्वास्थ्य की जानकारी ली. इसके साथ ही उन्होंने मामले की जांच कर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने कहा कि पुलिस टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ विधि अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी. मामले की जांच जारी है तथा घटना में शामिल सभी आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है.

ज़रूर पढ़ें