झाबुआ में भाई-बहन की कुएं में डूबने से मौत, उदयपुरिया गांव में 15 दिन में तीसरी घटना, बच्चे और बुजुर्ग की भी गई थी जान

जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे राज-नंदिनी के माता-पिता मजदूरी के लिए सूरत गए हुए है. दोनों मासूम अपने दादा-दादी के साथ रहते थे.
The police arrived in Jhabua after two children drowned in a well.

झाबुआ में कुएं में डूबने से दो बच्चों की मौत के बाद पुलिस पहुंची.

Input- सिद्धार्थ कांकरिया

MP News: झाबुआ जिले के उदयपुरिया गांव में कुएं में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई. दोनों सगे भाई-बहन थे. दोनों मासूमों के माता-पिता मजदूरी के लिए दूसरी जगह गए थे. तभी दोनों कुएं के पास खेलने चले गए. कुएं में कोई मुंडेर नहीं थी, जिसके कारण वे खेलते समय कुएं में गिर गए. बताया जा रहा है कि पिछले 15 दिनों में बिना मुंडेर के कुएं में डूबने से मौत की तीसरी घटना है. इसके पहले एक बच्चे और बुजुर्ग की मौत हो गई थी. इसके बावजूद प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली और कुएं में मुंडेर नहीं लगवाई.

दादा-दादी के साथ रहते थे दोनों

जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे राज-नंदिनी के माता-पिता मजदूरी के लिए सूरत गए हुए है. दोनों मासूम अपने दादा-दादी के साथ रहते थे. शनिवार को घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया. जिसके बाद पुलिस ने दोनों के शवों को बाहर निकाला. ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण दोनों की जानें गई हैं. अगर पहले के हादसों से सबक लिया होता तो बच्चों की जानें नहीं जातीं. पहले हुई घटनाओं के बाद कुएं में कोई भी मुंडेर नहीं लगाई गई.

15 दिन में तीसरी घटना

उदयपुरिया गांव में पिछले 15 दिनों में बिना मुंडेर के कुएं में गिरने से ये चौथी मौत है. इसके पहले कल्याणपुर के पास 12 साल की शिवानी और खरडु छोटी गांव में 70 साल की बुजुर्ग तितली बाई की डूबने से मौत हो गई थी. ग्रामीणों जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

ये भी पढे़ं: भोपाल में किराए की कारों के नाम पर फर्जीवाड़ा, रेंट पर लेकर बेच दिया; साढ़े 3 करोड़ की 26 गाड़ियां बरामद

ज़रूर पढ़ें