मंत्री राकेश सिंह और IAS के बीच विवाद: महिला कर्मचारी ने मामला पलटा, आईएएस अरविंद शाह पर लगाए गंभीर आरोप

Jabalpur Minister IAS Dispute: कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह पर आरोप लगे कि उन्होंने जबलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ IAS अरविंद शाह को अपने बंगले पर बुलाया और धमकाया. एसोसिएशन के अध्यक्ष और ACS मनु श्रीवास्तव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री से बात की है.
Madhya Pradesh Political Controversy: RAKESH SINGH AND IAS ARVIND SHAH

कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह और IAS अफसर अरविंद शाह

Minister vs IAS Row Intensifies: मध्य प्रदेश में राजनीति और नौकरशाही के बीच टकराव सामने आया है. पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह पर IAS अफसर अरविंद शाह को धमकाने का आरोप लगा है. अब इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है. महिला कर्मचारी ने आईएएस अधिकारी पर अभद्रता का आरोप लगा दिया है.

क्या है पूरा मामला?

कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह पर आरोप लगे कि उन्होंने जबलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ IAS अरविंद शाह को अपने बंगले पर बुलाया और धमकाया. पत्रिका के मुताबिक मंत्री द्वारा उनके चयन पर सवाल उठाए गए. धमकी दी गई और उन्हें मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया गया. इस पर IAS एसोसिएशन ने इस मामले पर कड़ी आपत्ति जताई.

सीएम ने पास पहुंचा मामला

इस मामले की शिकायत IAS एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से की. सीएम ने मंत्री और एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बुलाकर बात कराई. एसोसिएशन के अध्यक्ष और ACS मनु श्रीवास्तव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री से बात की है. इसके साथ ही IAS एसोसिएशन के पदाधिकारियों से भी चर्चा की है. दोनों पक्षों की शिकायतें दूर हो गई हैं. आगे सभी एक-दूसरे से समन्वय करेंगे.

महिला ने लगाए अभद्रता के आरोप

इस पूरे मामले ने तब नया मोड़ ले लिया जब जबलपुर स्मार्ट सिटी में आउटसोर्स कर्मचारी के पद पर काम करने वाली दिलप्रीत भल्ला ने अफसर अरविंद शाह के खिलाफ सीएम को पत्र लिखकर शिकायत की. बताया जा रहा है की स्मार्ट सिटी सीईओ अरविंद शाह ने कर्मचारी दिलप्रीत भल्ला को अपने केबिन में बुलाया और उसके साथ अभद्रता की. महिला की शिकायत के मुताबिक अधिकारी ने न केवल उसका अपमान किया बल्कि उन्हें जातिगत टिप्पणियां भी की.

महिला कर्मचारी दिलप्रीत भल्ला ने कहा कि स्मार्ट सिटी सीईओ अरविंद शाह ने मुझसे अभद्रता और गाली-गलौज की. वेतन न दिए जाने पर CEO से मुलाकात करने पहुंची थीं. चेंबर में बुलाकर कहा कि तू दो कौड़ी की कर्मचारी है और मैं एक आईएएस अधिकारी हूं. तेरे को जहां लगे वहां जाकर शिकायत कर मंत्री से फोन करवाती है.

ये भी पढ़ें: ‘तुम सब मरोगे…’, मटकी-लाल कपड़ा और कुंकू भी मिला, उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय में अजीबोगरीब घटना

गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने जताया ऐतराज

वहीं, इस मामले में गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी का कहना है कि सिख समाज की युवती के साथ अधिकारी के द्वारा बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसलिए महिला के परिजनों ने राकेश सिंह से शिकायत की थी. कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह की दखल के बाद ही अधिकारी ने माफी मांगी है माफी मांगने के बावजूद भी अधिकारी विवाद को उलझाना चाह रहे हैं.

ज़रूर पढ़ें