बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक और बाघ की मौत, सड़ा-गला मिला 10 साल के नर टाइगर का शव

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक बार एक बाघ की मौत ने सभी को हैरान कर दिया है.
Bandhavgarh Tiger Reserve

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक बार एक बाघ की मौत ने सभी को हैरान कर दिया है. एक बार फिर से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक 8 से 10 साल के वयस्क नर बाघ का शव मिला है. नियमित गश्त के दौरान वनकर्मियों को 18 नवंबर को यह शव दिखाई दिया, जिसकी जानकारी विभाग द्वारा 19 नवंबर 2026 को साझा की गई.

देवरी-बी बीट में मिला शव

बाघ का ये शव मानपुर बफर परिक्षेत्र के देवरी-बी बीट में सड़ी-गली हालत में मिला है. शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई है, लेकिन बाघ की मौत की वास्तविक वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है. वन विभाग ने पोस्टमार्टम के बाद जरूरी नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे हैं.

प्रभारी क्षेत्र संचालक अनुराग कुमार ने दी जानकारी

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्स के प्रभारी क्षेत्र संचालक अनुराग कुमार ने जानकारी दी है कि 18 नवंबर को दोपहर बाद नियमित पैदल गश्त के दौरान बीट प्रभारी देवरी-बी और सुरक्षा श्रमिक ने सबसे पहेल बाघ को देखा. सूचना मिलने पर सभी लोग मौके पर पहुंचे. राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की प्रक्रिया के तहत घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्यों को सुरक्षित किया गया. शहडोल से डॉग स्क्वाड बुलाया गया. मेटल डिटेक्टर की मदद से घटनास्थल और आसपास के जंगल में सघन तलाशी भी ली गई. हालांकि, वन विभाग को कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नहीं मिली.

शव का पोस्टमार्टम

19 नवंबर को बाघ के शव का पोस्टमार्टम किया गया. वन विभाग के अनुसार, बाघ के सभी अवयव, नाखून और दांत सुरक्षित पाए गए हैं. पोस्टमार्टम के दौरान जरूरी नमूने भी एकत्र किए गए. निर्धारित प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम के बाद बाघ का अंतिम संस्कार कर दिया गया. अब नमूनों की प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें