छिंदवाड़ा: जब विभाग हुआ नाकाम, तो महिलाओं ने संभाली कमान, मोयारी गांव में अवैध शराब तस्करी का बड़ा भंडाफोड़
शराब तस्करी का बड़ा भंडाफोड़
Chhindwara: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से साहस की मिसाल पेश करने वाली खबर सामने आई है. यहां पर जिस अवैध शराब की सप्लाई को रोकने में पुलिस और आबकारी विभाग नाकाम साबित हो रहे थे, उसे मोयारी की साहसी महिलाओं ने अपनी एकजुटता और हिम्मत के बल पर बेनकाब कर दिया. महिलाओं के इस साहस की चर्चा अब हर जगह हो रही है. आइए जानते है क्या है पूरा मामला
महिलाओं ने ठान लिया
दरअसल ये घटना छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव क्षेत्र के ग्राम मोयारी की है. इस गांव के ग्रामीणों ने विशेषकर महिलाओं ने ठान लिया किया. अवैध शराब के धंधेबाजों की अब नहीं होने देंगे. बस इसी प्रण के चलते महिलाओं एकजुट होकर साहस का परिचय देते हुए अवैध शराब ले जा रही बोलेरो गाड़ी को पकड़ लिया और माफियाओं के मंसूबे पर पानी फेर दिया.
शराब तस्करों उड़ गए होश
मोयारी गांव की महिलाओं की इस बाहदुरी को देखकर शराब तस्करों के होश उड़ गए. इस घटना के बाद ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे ‘नशा मुक्ति अभियानों’ को महज एक दिखावा करार दिया है. गांव के लोगों का कहना है कि जब ग्रामीण महिलाएं बिना किसी प्रशासनिक बल के अवैध शराब पकड़ सकती है तो फिर आबकारी विभाग में मोटी सैलरी पाने वाले सरकारी कर्मचारी क्या कर रहे हैं.
पूरे क्षेत्र में हो रही चर्चा
क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि यदि जिले के हर गांव के लोग मोयारी की महिलाओं जैसी हिम्मत दिखाएं, तो अवैध शराब माफिया का नामोनिशान मिट जाएगा. इन महिलाओं द्वारा की गई ये कार्रवाई इस बात का सबूर है कि जब जागरूक होकर जनता खुद आगे नहीं आएगी तब तक इस प्रकार के अवैध कारोबारों पर अंकुश लगाना मुश्किल है.
ये भी पढे़ं- हॉकी वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, मध्य प्रदेश के विवेक सागर प्रसाद को मिली जगह